– घटनास्थल पर पहुंचे विवाहिता के परिजनों ने लगाया ससुरालियों पर हत्या का आरोप
कायमगंज/ फर्रुखाबाद 7 फरवरी 2023
यह दुखद एवं सनसनीखेज घटना कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरसिंहपुर मेंआज हुई । मौके पर लगी भीड़ में से उम्र दराज बुजुर्ग महिला तथा पुरुष समाज में संस्कारों की दुहाई देकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे थे। शब्द अलग -अलग किंतु भाव एक ही था की भले ही समाज आधुनिकता में कितना भी प्रवेश कर ले, लेकिन फिर भी संस्कार युक्त जीवन से अलग हटकर जिंदगी जीने वालों में से ज्यादातर का जीवन कष्ट कारक ही होता है। खैर जो भी हो -बताया गया कि मृतका ने अपने प्रेमी के साथ अभी 6 माह पहले ही प्रेम विवाह किया था।

प्रेम विवाह करने वाली इस विवाहिता का शव आज उसी के घर के कमरे में साड़ी से बनाए गए फंदे पर झूलता हुआ पाया गया। मृतका का नाम राधा बताया गया । जनपद कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव सितौरा निवासी रामअवतार तथा लज्जावती की राधा 20 वर्षीय बेटी थी। यहां के लोगों ने बताया कि राधा ने इसी गांव नरसिंहपुर निवासी कुलदीप से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद कुलदीप और राधा खुशी – खुशी अपना दंपति जीवन बिता रहे थे । लेकिन अचानक आज न जाने क्यों राधा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । राधा की एक बहन की शादी पहले से ही इसी गांव में मोतीलाल के साथ हुई थी । इसी संबंध के चलते राधा यहां आती जाती थी। इसी बीच वे दोनों एक दूसरे के पास आ गए और प्रेम विवाह करके पति-पत्नी के रूप में रहने लगे थे। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच पड़ताल करते हुए मृतका के मायके वालों को भी सूचित किया। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने राधा की मौत के लिए ससुराली जनों को जिम्मेदार बताते हुए हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया । इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जेपी पाल ने कहा कि शव विच्छेदन के लिए भेजा जा चुका है। यदि तहरीर मिलती है तो उसके अनुसार जांच एवं कार्यवाही की जाएगी।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug