कायमगंज/ फर्रुखाबाद 30 जनवरी 2023
Failed Health ATM: इस समय सरकारी काम की चाल और हर काम में हो रहे कमीशन खोरी के खेल की पोल, आज कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाई गई हेल्थ एटीएम मशीन के उद्घाटन अवसर के लगभग आधा घंटे के अंदर ही खुल गई ।
जन सामान्य की सुविधा के लिए इस अस्पताल में लगाई गई मशीन का उद्घाटन कराने के लिए अपना दल एस की क्षेत्रीय विधायक सुरभि गंगवार को बुलाया गया था। सजे – धजे काउंटर पर स्थापित हेल्थ एटीएम मशीन का उद्घाटन विधायक मैडम गंगवार तथा सीएमओ अवनींद्र कुमार ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य सुविधाओं की विशेषताएं गिनाते हुए किया।
ये भी पढ़ें:-MV Act: एमबी एक्ट का खुला उल्लंघन करते हुए न्यायालय परिसर पहुंचे दरोगा की बाइक अधिवक्ताओं ने चालान कराने के लिए कराई परिसर में ही खड़ी
इसके बाद इस मशीन से काम लेने की बारी आई तो कुछ लोगों के टेस्ट के बाद ही मशीन फेल हो गई । बमुश्किल 1 घंटे में काम न करने वाली मशीन का जब उद्घाटन हुआ तो वहां लोग काफी खुश थे। लेकिन जैसे ही पता चला की मशीन ने काम करना बंद कर दिया । तो वहां मौजूद जरूरतमंद तथा अन्य लोग कहने लगे कि कहां से चलेगी मशीन खेल तो कमीशन का है।
लोगों की लगी भीड़, तो पहुंचे अपना दल एस युवा जिलाध्यक्ष ने कहा नहीं कर पा रहे हैं मशीन ऑपरेट। एक घंटा तक इंतजार करने के बाद बताया गया कि ऑपरेटर ने मशीन चालू करने का काफी प्रयास किया लेकिन मशीन ही नहीं चल रही है। इस मशीन में लोगों की सुविधानुसार ब्लड टेस्ट ई एंटी टेस्ट, spo2 टेस्ट कोलेस्ट्रॉल टेस्ट टेंपरेचर टेस्ट अल्कोहल टेस्ट ब्लड प्रेशर टेस्ट के अलावा ग्लूकोस टेस्ट हीमोग्लोबिन टेस्ट आदि टेस्ट होंगे। जिसके लिए कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक सरवर इकबाल द्वारा पूरी तैयारी की गई थी। उद्घाटन होने के बाद लगभग 7 से 8 मरीजों का टेस्ट भी हुआ। इसके तुरंत बाद ही मशीन अनइनस्टॉल हो गई। इसके थोड़ी देर के बाद अपना दल एस के युवा जिलाध्यक्ष अजीत पटेल अपने साथियों के साथ हेल्थ एटीएम मशीन की हकीकत जानने के लिए पहुंचे तो पता चला की मशीन चलाने के लिए जो दो ऑपरेटर नियुक्त किए गए हैं। वह मौके पर नहीं है। काफी देर इधर-उधर खोजने के बाद पता चला कि वह अपनी लैब में बैठकर काम कर रहे हैं।
एटीएम मशीन ओपीडी में लगाई गई है। काफी कहने सुनने के बाद एल टी लगभग एक घंटा के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने उन्हीं के सामने हेल्थ एटीएम मशीन चालू की, लेकिन मशीन चालू ना हो सकी। काफी देर तक एल टी मशीन चालू करने के लिए मशक्कत करते रहे। किंतु मशीन चालू नहीं हो सकी। जिससे वहां लगी भीड़ में से लोगों द्वारा कहा गया कि यह भी मशीन सिर्फ एक दिखावा है। अब इस मशीन को पैक कर के रख दिया जाएगा और कुछ दिन बाद सरकारी अस्पताल में इसका नामोनिशान तक नहीं मिलेगा। जब इस संबंध में एसीएमओ डा० राजीव रंजन से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो उनका फोन ही नहीं लग सका । अब ऐसी स्थिति में आप अपना दिमाग भी लगाकर देख सकते हैं कि जो मशीन पूरी तरह उपयुक्त बता कर यहां लगाने के लिए भेजी गई, किंतु वह उद्घाटन के तुरंत बाद ही जवाब दे गई, तो फिर आप क्या कहेंगे?
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव ,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Lucknow Building Collapse: बदनाम याजदान बिल्डर्स द्वारा बनवाए गए अपार्टमेंट के मलबे से दबकर सपा नेता की मां के बाद पत्नी की भी हुई मौत
-
Heavy Rain: अफगानिस्तान व पाकिस्तान की ओर से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ दिखाने लगा असर, उत्तर प्रदेश में बढ़ी सामान्य से अधिक बरसात की संभावना
-
Kaimganj News: स्कूल में सांस्कृतिक प्रोग्राम के साथ मनाया गणतंत्र दिवस
-
Kaimganj News: बहला फुसला कर नाबालिग युवती भगा ले जाने का आरोप= रिपोर्ट दर्ज
-
Kaimganj News: श्रद्धा एवं हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया जननायक कर्पूरी ठाकुर का जन्मोत्सव
Kaimganj News, Kampil News, Kaimganj ki news,Farrukhabad News, uttar pradesh news,the end times news,fbd news,कायमगंज समाचार,
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी
KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारिश ने खोली नगर पालिका के विकास की पोल: चिलाका में सड़कों पर चला ‘सैलाब’, घरों में घुसा गंदा पानी; बाल्टी लेकर पानी उलीचते रहे लोग
KAIMGANJ NEWS लापरवाही का दंश: नई सड़क बनी पर नाली का निकास भूली पालिका, सफाई[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर
KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प
KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी
KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]
Aug
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें
KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]
Aug