Rewarded Arrested: दस हजार का इनाम घोषित अभियुक्त किया पुलिस ने गिरफ्तार

Picsart 23 01 14 13 54 55 367

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 14 जनवरी 2023
Rewarded Arrested: कायमगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल ,उपनिरीक्षक शिवकुमार ने हमराह पुलिस बल के साथ मुखबिर की सूचना पर कायमगंज -फर्रुखाबाद मार्ग पर स्थित टेढ़ी कोन तिराहा से अताईपुर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी करके बाइक पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

Picsart 23 01 14 13 11 05 238

बताया गया कि पुलिस गिरफ्त में आए अभियुक्त पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने 10हजार का इनाम घोषित कर रखा है। इसे पकड़ने में आज कोतवाली पुलिस को कामयाबी मिल गई। मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर जिस व्यक्ति को पकड़ा, उसके पास से जामा तलाशी में एक अदद सोने का कुंडल ,जिसका भजन लगभग 1 ग्राम 50मि०ग्रा० है। इसी के साथ उसके पास से एक अवैध देसी तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पंकज उर्फ अमन पुत्र सूरजपाल गिहार निवासी गांव ममापुर कोतवाली कायमगंज बताया।

ये भी पढ़ें:-Husband Wife Sucide: एक ही कमरे में पति तथा पत्नी के मिले शव, आत्म हत्या की आशंका

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से जो सोने का कुंडल बरामद हुआ। वह कुंडल इसने अपने एक साथी के साथ मिलकर कायमगंज- कंपिल मार्ग पर स्थित गांव लखनपुर के पास से स्कूटी पर जा रही थाना कंपिल के गांव पट्टी मदारी की निवासी रेनू पत्नी धर्मेंद्र का झपट्टा मारकर लूटा था । जिसका मुकदमा दिनांक 04/08/ 2022 को कोतवाली कायमगंज में दर्ज किया गया था। कुंडल की पहचान कराने के लिए फोन द्वारा सूचना देकर रेनू को बुलाया गया।

ये भी पढ़ें:- Dahej: दहेज लोभी ससुराली जनों ने विवाहिता को प्रताड़ित कर ससुराल से निकाला

कुंडल देखकर रेनू ने बताया कि कुंडल उसी का है। जो बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर लूटा था। मैं अपना कुंडल अच्छी तरह पहचानती हूं । लेकिन स्कूटी पर बैठे होने के कारण पीछे मुड़ कर देख नहीं पाई । इसलिए लुटेरों को नहीं पहचान सकती । कुंडल शिनाख्त के बाद पुलिस ने ₹10000 के घोषित इनामी गिरफ्त में आए अभियुक्त का पूर्व में दर्ज मुकदमा की धारा 392/411 एवं बरामद अवैध तमंचा व कारतूस के कारण इस धारा के साथ आर्म्स एक्ट अधिनियम की धारा3/ 25 के अंतर्गत उसका चालान कर दिया । साथ ही उससे बरामद बाइक संख्या यूपी 76 ए एल 4798 को भी पुलिस अभिरक्षा में लेकर सीज करते हुए कोतवाली में जमा करा दी गई।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes