Thiefs Arrested: चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पेशेवर अंतर्जनपदीय चार वांछित अभियुक्त किए पुलिस ने गिरफ्तार

Picsart 23 01 13 09 13 12 404

फर्रुखाबाद, 13 जनवरी 2023
Thiefs Arrested: चार वांछित अपराधियों को फर्रुखाबाद पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा तथा अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह के निर्देशन तथा पर्यवेक्षण व सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार के नेतृत्व में चलाए अभियान के अंतर्गत आज एसओजी टीम तथा सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक जगदीश भाटी एवं थाना नवाबगंज व थाना जहानगंज पुलिस टीमों ने मोहम्मदाबाद रोड पर ग्राम दुनाया मोड़ के पास से चेकिंग के दौरान हिरासत में ले लिया। पुलिस गिरफ्त में आए अंतर्जनपदीय चोरों में 1-सद्दाम पुत्र मंगे निवासी गांव मौजमपुर थाना हजरतपुर जिला बदायूं , हाल निवासी ककराला थाना अलापुर जनपद बदायूं 2- नवीन पुत्र निसार निवासी कादरबाड़ी थाना कादरचौक जिला बदायूं और इसी गांव तथा थाना क्षेत्र के निवासी 3- सादिक पुत्र फजल हुसैन एवं 4-महनुद्दीन पुत्र यूसुफ, यह सभी पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किए गए ।

ये भी पढ़ें:- बाइकों की भिड़ंत में दो युवक हुए गंभीर रूप से घायल

गिरफ्तारी के समय इन शातिर अपराधियों के पास से एक स्विफ्ट डिजायर कार संख्या डीएल 8c एडी 0173, 03नाजायज देसी तमंचा 315 बोर 6 जिंदा कारतूस तथा 62000 रुपए नकद के साथ ही 4 सोने की चैन, 4 जोड़ी सोने के झाले ,4 अंगूठी जेंट्स सोने की ,5 अंगूठियां लेडीज सोने की, 3 जोड़ी कुंडल सोने के, 3 जोड़ी टॉप्स सोने के, 2पेंडल डबल कुंदा सोने के, 2 पेंडल सिंगल कुंदा सोने के ,2 बेसर सोने की ,7 जोड़ी पायल चांदी की,2 कमरबंद चांदी के, 14 जोड़ी तोड़िया चांदी की, 6 जोड़ी बिछिया चांदी के, 1 जोड़ी खडवा चांदी के, सभी जेवरात की अनुमानित कीमत 7,00,000- के आभूषण बरामद हुए।

ये भी पढ़ें:- प्रमोशन प्रक्रिया प्रारंभ ना होने एवं माह दिसंबर का वेतन अब तक न मिलने से शिक्षक आक्रोशित

पकड़े गए अंतर्जनपदीय गिरोह के इन सदस्यों में से अभियुक्त सद्दाम पर लगभग 11 मुकदमें तथा नवीन पर 6 मुकदमें व सादिक पर 6 मुकदमें ,महनुद्दीन पर 16 मुकदमे विभिन्न आपराधिक धाराओं के अंतर्गत जनपद फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं आदि जनपदों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं । पुलिस इनके अन्य अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव , दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes