कायमगंज/ फर्रुखाबाद 29 दिसंबर 2022
वैसे तो मृत्यु ही जीवन का असली सत्य है। किंतु फिर भी मृत्यु होने पर मृतक के परिवार एवं परिजन स्वजन तथा अन्य लोग इस दुख की घड़ी में दुखी अवश्य होते हैं। क्योंकि यही संसार का अपनत्व युक्त भाव है। लेकिन फिर भी जीवन के अंतिम पड़ाव पर आने वाली मृत्यु को टाला नहीं जा सकता । आज एक ही दिन में दो मौतों से परिवार में टूटा दुख का पहाड़ – गत दिवस उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री राजकिशोर शुक्ल की 92 वर्षीय माता प्रेमलता की शाम 6.30 बजे हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई। मृत्यु की सूचना पाकर बीमार चल रहे उनके 66 वर्षीय बहनोई सर्वेश कुमार मिश्र का रात 11.30 बजे हृदय गति रुकने से निधन हो गया। एक साथ दो लोगों की मृत्यु होने से परिवार में टूटा दुःख का पहाड़। प्रेमलता अपने पीछे तीन पुत्रों और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गईं । जबकि सर्वेश मिश्र दो बेटे और दो बेटियां । उनका बड़ा बेटा शमसाबाद में सहायक अध्यापक पद पर कार्यरत है। दोनों लोगों का अंतिम संस्कार पांचाल घाट पर किया गया। एक साथ दो- दो लोगों की मृत्यु की सूचना पाकर फर्रुखाबाद के अलावा शाहजहांपुर, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी,एटा कासगंज से बड़ी संख्या में लोगों ने अंतिम दर्शन किए । इसी के साथ अन्य जनपदों एवं फर्रुखाबाद के शिक्षकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर इस दुख की घड़ी में शिक्षक परिवार को सांत्वना देकर मृतकों की आत्मा शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की । गंगा पावन तट पर एक साथ दो चिताओं में लगी आग के समय माहौल काफी गमगीन दिखाई दे रहा था।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
आशा बहू की लेटलतीफी भरी लापरवाही के कारण प्रसूता एंबुलेंस में नवजात शिशु को जन्म देने पर हुई मजबूर
-
Keshav Prasad Maurya: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी में
-
Up Nagar Nikay Chunav: न्यायालय फैसले के बाद ओबीसी आरक्षण मुद्दे पर गरमाई सियासत के बीच मुख्यमंत्री ने की पिछड़ा वर्ग आयोग गठन की घोषणा
-
Up Nagar Nikay Chunav: जरूरी हुआ तो सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे,निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट के फैसले के बाद बोले सीएम योगी, सपा और बसपा ने साधा निशाना
-
Bharat Jodo Yatra: कैराना से गुजरेगी राहुल गांधी की पद यात्रा,उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने जारी किया रूट मैप
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun