आयोजित शिविर में परीक्षण कर चयनित किए ऑपरेशन योग्य नेत्र रोगी

Picsart 22 12 26 15 57 24 523

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 दिसंबर 2022
लायंस क्लब कायमगंज द्वारा बाईपास मार्ग पर स्थित मंडी समिति के पास वाले लायंस स्कूल में नेत्र रोगियों की सुविधा के लिए शिविर का आयोजन किया गया । आयोजित शिविर में कुशल चिकित्सकों द्वारा 302 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण किया गया। इनमें से 185 मरीज नेत्र ऑपरेशन के लिए चयनित किए गए । चयनित मरीजों को लायंस क्लब बस द्वारा शंकरा आई हॉस्पिटल कानपुर ले जाएगा। जहां कुशल नेत्र विशेषज्ञों द्वारा उनका ऑपरेशन किया जाएगा। ऑपरेशन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी मरीज फिर कायमगंज वापस लाए जाएंगे। ऐसे मरीजों को लायंस क्लब द्वारा दवा एवं चश्मा जैसी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी ।

नेत्र शिविर ऑपरेशन आयोजन अवसर पर एआरटीओ बीएन चौधरी ने कहा कि लायंस क्लब के द्वारा इस मानवीय कार्यक्रम की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है। विशिष्ठ अतिथि अमित कुमार प्रभारी एलजीआरएस ने लायंस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सभी को मानवीय कार्यों में सहभागिता करनी चाहिए। कार्यक्रम अवसर पर डॉ मिथिलेश अग्रवाल,अंजुम दुबे, मुन्ना लाल गुप्ता ,अशोक अग्रवाल आदि ने संबोधित करते हुए नेत्र शिविर को पुनीत कार्य बताया ।

विनोद गंगवार ,आशीष गुप्ता ,सुभाष गुप्ता ,संजय गोयल ,अनुराग गंगवार, मनोज गंगवार, बृजेश गुप्ता, शशांक गुप्ता, अखिलेश अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, पीएन अग्रवाल, शंभू शरण अग्रवाल, सुधीर जैन, अनिल अग्रवाल, संजीव वर्मा ,अभिषेक उर्फ तनु गंगवार, नितेश गुप्ता ,पवन कौशल, सुधीर गुप्ता आदि ने शिविर आयोजन में अपना सराहनीय योगदान दिया । परीक्षण उपरांत लंच पैकेट उपलब्ध कराते हुए चयनित ऑपरेशन योग्य मरीजों को बसों द्वारा कानपुर के लिए रवाना कर दिया गया।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes