उच्च स्तरीय टीम- 09 समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए कोविड टेस्टिंग और टीकों की प्रीकॉशन डोज बढ़ाने का निर्देश

Picsart 22 12 19 21 54 33 001

लखनऊ /उत्तर प्रदेश , ( द एंड टाइम न्यूज़)
कुछ समय से ,एक बार फिर, कोरोना की आहट को समझते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उच्चस्तरीय टीम- 09 की समीक्षा बैठक लेते हुए इस वैश्विक बीमारी से पूरी तरह सुरक्षित रहने के बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों से गहन मंत्रणा की। इस अवसर पर बताया गया कि नागरिकों को सार्वजनिक एवं भीड़ भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करने साथ ही नए वेरिएंट पर नजर रखने, हर एक पॉजिटिव केस की जांच कराने एवं जीनोम सिक्वेंसिंग कराने की सलाह दी गई। बताया गया कि उत्तर प्रदेश में राहत की बात यह है कि अब तक विगत 24 घंटों में प्रदेश के अंदर कोई भी नया मरीज नहीं मिला है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्देशित कर कहा कि कोविड टेस्टिंग और टीको की प्रीकॉशन डोज हर हाल में बढ़ाई जाएं। समस्या से सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है घबराने की नहीं। उन्होंने कहा कि आईसीसीसी को एक्टिव करते हुए एएनएम, आशा बहनों ,आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का सहयोग लिया जाए। बैठक के दौरान इस बात पर संतोष व्यक्त किया गया कि विभिन्न देशों में पिछले सप्ताह से कोविड के नए केशों मैं वृद्धि देखी जा रही है। किंतु उत्तर प्रदेश में अब तक इसका प्रभाव नगण्य है । पूरे दिसंबर माह में कोविड की पॉजिटिव दर 0-01% ही रही है, और इस तरह उत्तर प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या मात्र 62 ही बताई जा रही है। सक्रियता के साथ पिछले 24 घंटों में 27260 कुल लोगों का टेस्ट किया गया। जिसमें कोई भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं पाया गया। पहले से पॉजिटिव 33 मरीजों को उपचार देने के बाद निगेटिव घोषित करते हुए रिलीज किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैनिक टेस्टिंग को बढ़ाते हुए गंभीर असाध्य रोग से पीड़ित व्यक्तियों एवं बुजुर्गों को इस काल में विशेष सावधानी रखनी होगी। चिकित्सा शिक्षा ,स्वास्थ्य के साथ ही संबंधित अन्य विभाग समन्वय के साथ काम करते हुए इस वैश्विक महामारी को तत्परता के साथ रोकने का प्रयास करें । बैठक में जानकारी दी गई कि कोविड के बीच अस्पतालों के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए बडे पैमाने पर कार्य किया गया था, के अनुसार प्रत्येक जिले में आईसीयू,वेंटीलेटर ,विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक अस्पताल में चिकित्सा उपकरणों की क्रियाशीलता , डॉक्टरों ,पैरामेडिकल स्टाफ की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा गया कि चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या फिर शहरी हर अस्पताल में संसाधन पर्याप्त होने ही चाहिए। स्थिति को देखते हुए चिकित्सा संसाधनों की वर्तमान आवश्यकताओं का परीक्षण किया जाए तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों के नए पद भी सृजित किए जा सकते हैं। साथ ही यह भी कहा गया कि पुराने सृजित पदों में किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं की जानी चाहिए। सभी कार्यों को प्राथमिकता से करने का निर्देश देते हुए कहा गया कि राज्य सरकार चाहती है की प्राथमिकता के आधार पर पूरे प्रदेश में जीवन रक्षक दवाओं की कमी ना हो ,मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन की कार्य पद्धति में सुधार की आवश्यकता है । इसके लिए स्वास्थ्य मंत्री स्तर से विभाग के कार्यों की सतत समीक्षा होती रहनी चाहिए। प्रयागराज में आयोजित होने वाले माघ मेले के व्यवस्थित आयोजन पर मंत्रणा करते हुए अंतर विभागीय समन्वय के साथ कार्य करने की बात कहते हुए निर्देश दिया गया कि कल्प वासियों ,साधु-संतों तथा श्रद्धालुओं को पहले से मिलने वाली सुविधाओं में कोई कटौती नहीं की जाएगी ।यह सुविधाएं पूर्व की भाँति यथावत दी जाएंगी।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes