बुजुर्गों, यात्रियों तथा बेसहारा लोगों को सर्दी से राहत देने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने का सीएम ने दिया आदेश

Picsart 22 12 19 21 54 33 001

लखनऊ /उत्तर प्रदेश ,19 दिसंबर 2022
कड़ाके की सर्दी का दौर शुरू हो चुका है ।ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलों के जिलाधिकारियों को रैन बसेरों के साथ ही अलाव जलाने तथा कंबल आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी से बुजुर्गों यात्रियों तथा बेसहारा निराश्रित लोगों को राहत पहुंचाने के लिए उपयुक्त स्थानों पर अलाव जलाने कंबल उपलब्ध कराने के साथ ही आवश्यकतानुसार यथाशीघ्र रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । मुख्यमंत्री सर्दी के बढ़ते प्रकोप के समय की जाने वाली व्यवस्थाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने इस कार्य के लिए तत्काल कंबल खरीद का कार्य करने के लिए भी कहा ,उनका कहना था कि जरूरतमंदों को जल्द कंबल उपलब्ध करा दिए जाएं उन्होंने कहा कि कंबल आदि राहत सामग्री का वितरण स्थानीय सांसद, विधायक, नगर निकायों के महापौर और चेयरमैनों समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कराए जाएं। अब तक बने रैन बसेरों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने सभी डीएम को निरंतर रैन बसेरों का औचक निरीक्षण करने और जरूरत के मुताबिक राहत सामग्री की व्यवस्था कराने के भी निर्देश दिए हैं। रैन बसेरों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही निरंतर सैनिटाइजेशन कराने को भी कहा है। रैन बसेरों की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने जरूरत के मुताबिक अस्थाई रैन बसेरे बनाने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव के समुचित प्रबंध करने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सर्दी में सोता हुआ ना रहे। इसके लिए अधिकारी अपने कार्य क्षेत्र का भ्रमण कर निरंतर पता करते रहें।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes