कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 दिसंबर 2022
देश और दुनियाँ में वैसे तो समय-समय पर मानवता तथा राष्ट्र के लिए समर्पित भावना रखने वाले बहुत से व्यक्तित्व के धनी पुरुषों ने जन्म लिया। लेकिन समय के अनुसार अनहोनी सी लगने वाली कठिन से कठिन समस्या का समाधान कर राष्ट्र प्रेम की सच्ची इवारत लिखने वाले विरले ही धरा पर अवतरित होते हैं।
शस्य श्यामला भारत भूमि पर जंगे आजादी के दौरान जन्मे और देश के पहले उप प्रधानमंत्री तथा गृहमंत्री रहे, सरदार वल्लभ भाई पटेल (Sardar Patel) ऐसी ही महान विभूतियों में से चिर स्मरणीय एक विभूति थे। यह विचार आज पटेल स्मृति दिवस अवसर पर कृष्णा प्रेस परिषद में, राष्ट्रीय प्रगतिशील फोरम के तत्वावधान में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए ख्यातिलब्ध गीतकार पवन बाथम ने व्यक्त करते हुए कहा कि दृण इच्छाशक्ति और अद्भुत क्षमता के धनी लौह पुरुष सरदार वल्लभ (Sardar Patel) भाई – खंड- खंड भारत अखंड कर गए पटेल- ऐसे सरदार वल्लभ भाई जी महान है॥- जैसी रचनाएं सुना कर पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर ,याद किया।
श्री बाथम ने कहा कि बारदोली किसान आंदोलन से प्रभावित होकर गांधीजी ने उन्हें सरदार की उपाधि प्रदान की थी। वे वास्तव में भारत रत्न थे। इस मौके पर वक्ताओं ने सरदार पटेल की तुलना जर्मनी के बिस्मार्क तथा तुर्की के कमाल पाशा से की ।प्रोफेसर रामबाबू मिश्र “रत्नेश” ने कहा कि बंटवारे के दौरान लहूलुहान हो चुके स्वतंत्र भारत राष्ट्र को सरदार पटेल ने एक सूत्र में बांधा ।वे व्यवहारिक ,कुशल और राष्ट्र के प्रति समर्पित राज नेता थे। वे नेहरू की तरह स्वप्न दर्शी नहीं बल्कि दूरदर्शी और जमीनी नेता थे। यदि वे देसी रियासतों को भारतीय संघ में एकीकरण न करते तो नवोदित भारत के कितने और टुकड़े होते, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व प्रधानाचार्य अहिबरन सिंह गौर ,जेपी दुबे, वीएस तिवारी ,डॉक्टर सुनीत सिद्धार्थ आदि ने कहा कि यदि स्वतंत्र भारत की बागडोर सरदार पटेल को सौंपी जाती, तो आज हमारी यह दुर्दशा न होती । गांधी जी की ज़िद और लॉर्ड माउंटबेटन की कुटिल चालों ने सारा खेल बिगाड़ दिया। सभी उपस्थित बुद्धिजीवियों ने सरदार पटेल को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और देश प्रेम की शपथ ली ।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
धैर्य पूर्वक भक्तिमय कर्तव्य निर्वहन कर की जा सकती है किसी भी योनि में प्रभु की प्राप्ति(Bhagwat Katha)
-
अंतर्राज्यीय 25 हजार का इनामी शातिर अपराधी किया फर्रुखाबाद पुलिस ने गिरफ्तार (Rewarded Criminal Arrested)
-
ढाबे पर तोड़फोड़ व मारपीट (Maarpeet) के साथ लूटपाट में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
घर में घुसकर मारपीट(Maarpeet) का आरोप, न्यायालय आदेश पर 6 आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
-
जीएसटी सर्वे छापे(GST Survey Raid) का कड़ा विरोध कर भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सौंपा ज्ञापन
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct