गला दबाकर की गई थी किशोर की निर्मम हत्या , शव गांव पहुंचते ही बिलखने लगे परिजन, गंगा तट पर गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार

Picsart 22 11 28 18 40 41 522
  • निर्मम हत्या कांड को अंजाम देने वाला आखिर है कौन ? यह जानने के लिए सभी की निगाहें पुलिस कार्यवाही का, कर रही है इंतजार

कायमगंज/ फर्रुखाबाद 28 नवंबर 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव भगौतीपुर निवासी संतोष कुमार शर्मा के 12 वर्षीय बेटे अंशुल का शव पड़ोस के गांव परम नगर स्थित एक करौंदे के बाग में पडा हुआ पाया गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। आज जब पोस्टमार्टम के बाद किशोर का शव गांव पहुंचा, तो मां पूजा देवी तथा परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो रहा था। कुछ देर तक शव को अंतिम दर्शन के लिए रखने के बाद ग्रामीण तथा परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव यात्रा लेकर गंगा तट की ओर चले गए। जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया ।

Picsart 22 11 17 20 24 12 716 jpg

बताया गया कि मिली पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किसी हत्यारे ने किशोर की गला दबाकर तड़पाते हुए निर्मम हत्या कर दी थी । शब मिलने से 3 दिन पूर्व किशोर अंशुल अपने घर से निकला था। बताया जा रहा है कि उस समय गांव के ही किसी व्यक्ति ने उसे पूछा था कि वह कहां जा रहा है । इस पर उसने कहा था कि मैं बाग से सूखी लकड़ियां लेने जा रहा हूं । बिलखती हुई मां ने बताया कि उनका परिवार गरीब है। मेरे पास जमीन जायदाद नहीं है और ना ही उसकी किसी से ऐसी बुराई भी है कि वह मेरे बेटे की हत्या कर देता। फिर भी न जाने किसने उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया। दुखी मां ने यह तो कहा कि जब उसका बेटा घर से जा रहा था ।उस समय गांव के किसी व्यक्ति ने उससे पूछा था यह बात उसने भी सुनी है ।

Picsart 22 11 26 20 41 45 005

लेकिन बेटे के गम में गमगीन मां पूछने वाले का नाम नहीं बता रही थी । उधर ग्रामीणों ने बताया कि इस जघन्य हत्याकांड का पता लगाने के लिए पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। जिन से पुलिस पूछताछ कर रही होगी। लेकिन किसी को भी हिरासत में लेने की बात की पुष्टि पुलिस द्वारा नहीं की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल चुकी है। पुलिस भी प्रयासरत है। किंतु अब तक पुलिस को हत्याकांड को अंजाम देने वाले के बारे में शायद कुछ भी पता नहीं चल पाया है।

ब्यूरो रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

ये भी पढ़ें:-

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में149 अभ्यर्थियों को बॉटे गए नियुक्ति पत्र फर्रुखाबाद / फतेहगढ़

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / फतेहगढ़ जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में बुधवार को एक गरिमामय[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS निजामुद्दीनपुर में युवक की मौत फंदा कसने से, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

KAIMGANJ NEWS कायमगंज कंपिल, फर्रुखाबाद। थाना क्षेत्र के गांव निजामुद्दीनपुर में 40 वर्षीय युवक आफताब[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हरी-भरी नीम पर चला ‘मुनाफे का आरा’! वन विभाग का शिकंजा, लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। पर्यावरण को चोट पहुंचाकर अवैध कमाई की कोशिश कर रहे लकड़ी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 वर्दी पर दाग? आधी रात घर में धावा, जेवर-नकदी गायब — कोर्ट के आदेश पर पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज 🔥

KAIMGANJ NEWS क्रॉसर: “रक्षक बने भक्षक?” — बिना वारंट घर में घुसने, लूटपाट और फर्जी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रील के चक्कर में गई जान! एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आया युवक, शादी की खुशियां बदलीं मातम में

KAIMGANJ NEWS 🔴 क्रॉसर: नरेला रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा | मोबाइल पर रील बनाते[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हत्या के बाद ‘कैदखाना’ बना गोदाम: 30 मवेशी तीन दिन भूखे-प्यासे तड़पे, खाकी ने दिखाया इंसानियत का चेहरा

KAIMGANJ NEWS 👉 “हत्यारे भागे, बेजुबान भुगते सजा — तीन दिन तक तड़पते रहे मवेशी”[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 🔥 हजरतपुर में ‘प्रतिमा’ पर टकराव: विवादित जमीन बनी तनाव का केंद्र, पुलिस ने संभाला मोर्चा 🔥

KAIMGANJ NEWS –बिना अनुमति रखी गई आंबेडकर प्रतिमा हटाई गई, कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कायमगंज,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में शिक्षा का परचम: सीबीएसई 10वीं में 100% रिजल्ट, शकुन्तला देवी स्कूल के छात्रों ने मारी बाज़ी 

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। शहर के शिक्षा जगत से एक शानदार खबर सामने आई है।[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes