फर्रुखाबाद 17 नवंबर 2022
शासन और प्रशासन चाहे कुछ भी करें अथवा कहे लेकिन सरकारी व्यवस्था में भ्रष्टाचार घुन की तरह पनप चुका है। हर जगह कोई न कोई जुगाड़ बना कर धन कमाने वाले अपना काम कर कर ही लेते हैं। ऐसा ही मामला जनपद मुख्यालय स्थित शव विच्छेदन गृह एवं मोर्चरी पर देखने को मिला। यहां से मृतकों के शव ले जाने के लिए विभागीय दो एंबुलेंस गाड़ियां निशुल्क सेवा के लिए लगाई गई हैं।
लेकिन इन गाड़ियों को खराब दिखाकर खड़ा कर दिया गया और इनकी जगह प्राइवेट काकश हावी हो गया। इसका पर्दाफाश उस समय हुआ जब स्वयं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अवनींद्र कुमार ने हकीकत की अपने ढंग से जांच की। उन्होंने प्राइवेट ढंग से इस काम में यहां लगी गाड़ी को वहां लिखे बैनर बाले नंबर से फोन करके कानपुर शव ले जाने का भाड़ा पूछा तो एंबुलेंस चालक ने ₹4000 बताया कुल मिलाकर 35सौ रु०में मामला तय हो गया ।
इसके तुरंत बाद एंबुलेंस पहुंच भी गई। हकीकत का पता लगते ही सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उस एंबुलेंस गाड़ी को जप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम हाउस से मृतकों के शव ले जाने के लिए 2 सरकारी एंबुलेंसों का इंतजाम शासन की ओर से है ।
लेकिन यह गाड़ियां प्रयोग में नहीं लाई जा रही है। व्यवस्था बिगड़ती देख सीएमओ ने दोनों सरकारी वाहनों को सही करा कर 24 घंटे पोस्टमार्टम हाउस पर निशुल्क शब ले जाने के लिए उपलब्ध रहने के कड़े निर्देश दिए हैं। वहीं उन्होंने मोर्चरी तथा पोस्टमार्टम हाउस आदि स्थानों से शब ले जाने के लिए प्राइवेट कांटेक्ट नंबर प्रचार के बैनर तथा वॉल पेंटिंग एवं स्टीकर लगे होने की जांच कराने एवं सुसंगत धाराओं में कार्यवाही करने के भी संकेत दिए हैं।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान
और पढें:-
-
Misleading by writing CBI on the Vehicle: गाड़ी पर सीबीआई लिखा कर गुमराह करता रहा ,फर्जी डॉक्टर ,निजी अस्पताल संचालक
-
Farrukhabad News: सेंट्रल जेल फतेहगढ़ लाए गए, सपा विधायक को एमपी – एमएलए को मिलने वाली सुविधाएं दिए जाने की सपा नेताओं ने की डीएम से मांग
-
महिला को मारपीट कर घायल करने का आरोप
-
युवती से छेड़छाड़ करने बाले युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंपा
-
Kaimganj News: खोखा दुकानदार को पीटा शिकायत पुलिस से
-
व्यापार मंडल पदाधिकारियों एवं आयकर विभाग अधिकारियों ने बैठक कर एक दूसरे को सम्मानित करते हुए किया विचार-विमर्श
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct