बाल दिवस अवसर पर स्कूली नौनिहालों ने स्टाल लगा उत्साह पूर्वक मनाया नेहरू जी का जन्मदिन

IMG 20221114 WA0061

कायमगंज / फर्रुखाबाद 14 नवंबर 2022
आज देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में विकासखंड कायमगंज के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय मदारपुर में नौनिहाल छात्र छात्राओं ने विविध कार्यक्रमों के साथ स्टाल लगाकर हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया। विद्यालय में इस अवसर पर लगाए गए बाल मेले का फीता काटकर ,लक्ष्मी यदुनंदन डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने शुभारंभ कराया। प्राचार्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे थे उन्होंने देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर , अपने संक्षिप्त उद्बोधन में नेहरू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से पढ़ाई के साथ -साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण ‌‌लेने पर जोर दिया। बच्चों ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ चाय, पकोड़े, समोसे, पानी -बताशा ,सेब,केला,टाफी, नमकीन आदि के स्टाल लगाए। स्कूल में पहली बार बाल मेला लगाया गया । जिसमें उमड़ी भीड़ के चलते दो घंटे में ही सभी स्टाल खाली हो गए। प्र०अ०राजकिशोर शुक्ल ने सभी आगंतुकों का आभार जताया। बाल मेला में खेतल सिंह,संजीव कुमार शुक्ल, योगेन्द्र कुमार, कमलेश राजपूत ,मेमवती, कामिनी, विद्या, आशा, उमा, गंगा देवी सहित भारी संख्या में अभिभावक तथा ग्रामीण उपस्थित रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव/ दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes