लोक अदालत की जानकारी देने के लिए आयोजित हुई बैठक

Picsart 22 11 09 17 34 59 937 jpg

कायमगंज / फर्रुखाबाद 9 नवंबर 2022
जनपद न्यायालय परिसर फतेहगढ़ में 12 नवंबर 2022 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन प्रात: 10:00 बजे से शुरु होगा। जिसकी जानकारी सही रूप से देने के लिए तहसीलदार कायमगंज करमवीरसिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई । जिसमें विधिक जागरुकता अभियान के माध्यम से नागरिकों को बताया गया कि आयोजित होने वाली लोक अदालत में 18 श्रेणियों के वादों का निस्तारण कराने हेतु अपील की जा सकती है। साथ ही लोक अदालत के लाभ से भी परिचित कराया गया। जिसमें कहा गया है कि समझौते के आधार पर विवाद निस्तारण हेतु पक्षकार व्यक्तिगत स्तर पर पहल कर सकता है। लोक अदालत में निस्तारण के लिए किसी प्रकार का शुल्क देय नहीं है। वही लंबित मामलों के लोक अदालत में निस्तारण पर न्याय शुल्क की वापसी की व्यवस्था होती है। इस अदालत निर्णय के विरुद्ध कोई अपील नहीं होती। सबसे खास बात यह होती है कि कानूनी जटिलताओं से परे लोक अदालत की प्रक्रिया सहज और आपसी समझौते पर आधारित होती है । बैठक में कहा गया कि यदि कोई भी व्यक्ति लंबित बिवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित कराना चाहता है या चाहते हैं। तो उसे संबंधित न्यायालय के पीठासीन अधिकारी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फर्रुखाबाद के कार्यालय ,राष्ट्रीय लोक अदालत कार्यालय ,सिविल कोर्ट परिसर फतेहगढ़ में संपर्क कर अपने विवाद को राष्ट्रीय लोक अदालत फर्रुखाबाद मैं नियत करा सकते हैं । बैठक में तहसील स्तर के सभी प्रशासनिक अधिकारी plv एवं अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार जिला अध्यक्ष विवेक मिश्र ,अनिल कुमार एटा, मंडल प्रभारी शिव प्रताप तथा टीम सदस्य प्रेम प्रकाश दीक्षित, अनुराग, कौशलेंद्र राजपूत, नरेंद्र सिंह ,रामकुमार, अनिल कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ,अरुण कुमार एडवोकेट, पूनम plv , प्रवीण कुमार P l v,आदि संबंधित अधिकारी तथा सदस्यगण उपस्थिति रहे।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव,दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes