Kaimganj News: घायल नाती के सदमें में दादी ने तोड़ा दम

Kaimganj News

– छत से गिरकर घायल हुए अबोध नाती को लेकर वृद्ध दादी आ रही थी अस्पताल, रास्ते में ही वृद्धा की हुई मौत
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर 2022
पुरानी कहावत है की मूल से सूत, अधिक प्यारा होता है= यानी बेटे से अधिक बुजुर्गों को बेटों की संतान से ज्यादा लगाव होता है। जिसका आज ताजा उदाहरण एक दुखद घटना के साथ देखने को मिला। उसके अनुसार आज कस्बा कायमगंज के मोहल्ला बगिया मंगूलाल निवासी आजादसिंह का 7 वर्षीय बेटा अनुराग अपने घर की छत पर खेल रहा था। खेलते समय अबोध बच्चा असंतुलित होकर छत से नीचे जा गिरा।

जिस समय यह घटना हुई उस वक्त अनुराग की दादी 65 वर्षीय श्यामा देवी पत्नी नरेश चंद्र खाना खा रही थी। बच्चे की छत से गिरने की आहट पाते ही तथा मौके पर पहुंचे मोहल्ले वालों का शोरगुल सुनकर घबराई वृद्ध दादी खाना छोड़ कर दौड़ती हुई अपने नाती के पास पहुंच गई और उसे उठाकर अपनी गोद में ले लिया।

आनन – फानन मोहल्ले के लोगों के साथ ई-रिक्शा से घायल नाती को लेकर उपचार के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर चल दीं। वृद्ध दादी बच्चे को अपनी गोद में लिए उसे निहारती हुई बहुत अधिक परेशान हालत में आ रही थी। रास्ते में घबराई दादी को एक उल्टी हुई और वह अचेत होकर रिक्शे में ही एक तरफ लुढ़क गई। साथ आ रहे लोगों ने दादी और नाती दोनों को लाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ० अमरेश ने जांच के बाद दादी को मृत घोषित कर दिया।

जबकि घायल नाती अनुराग का उपचार जारी है। चिकित्सक के अनुसार बच्चे की हालत सामान्य है। फिलहाल वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। अस्पताल आए बच्चे के पिता आजादसिंह ने बताया कि उनके चार संतानो में तीन बेटियां बड़ी हैं। अनुराग चौथे नंबर का सबसे छोटा अकेला बेटा है। उसकी दादी अनुराग से बहुत अधिक प्यार करती थी। वही उसे संभालती थी। अपने ही साथ खाना खिलाती थी। हर समय उसे अपने पास ही रखती थी। बहुत अधिक स्नेह के कारण घायल बच्चे की दशा देखकर वह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी और उनकी मौत हो गई। मृत घोषित वृद्धा का शव लेकर परिजन अपने घर पर चले गए। जबकि घायल बच्चे का उपचार समाचार लिखे जाने तक जारी था।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

Kaimganj News: क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने दिया अपनी खेल ऊर्जा का परिच
Kaimganj News: भैया दूज रस्म के बाद बहिन के घर से वापस आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 0
Farrukhabad News: ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 05 लाख से अधिक कीमत का तेल अज्ञात चोरों ने चुराया
Kaimganj News: अलग-अलग तीन जगह हुए विवाद में मारपीट = रिपोर्ट दर्ज 0
Kaimganj News: बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीणों की उपचार के दौरान हुई मौत!
Kaimganj News: महिलाओं को देख अश्लील फब्तियां कसने वाला मजनू चढ़ा पुलिस के हत्थे

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes