रेलवे लाइन की पटरी अचानक टूटी, निकल रही ट्रेन के पहिए जमीन में धसे ,बड़ा हादसा होते-होते बचा

IMG 20221028 WA0027

कमालगंज/ फर्रुखाबाद 28 अक्टूबर 2022
आज कासगंज -कानपुर रेलवे लाइन की रेलवे स्टेशन रजीपुर तथा खुदागंज के बीच रेलवे ट्रैक की पटरी टूट कर बिखर गई ।निकल रही ट्रेन की बोगी के पहिए जमीन में धस गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ । मिली जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद -टू – अनवरगंज एक्सप्रेस की एक बोगी टैक से उतर गई । यह घटना राजीपुर और खुदागंज स्टेशन के बीच कतरोली पट्टी गांव के सामने हुई । हादसे के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई । हादसे के बाद कासगंज- कानपुर ट्रैक बाधित हो गया ।बताया जा रहा है कि हादसे के समय ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था। सभी ट्रेनों को काशन में की मरम्मत वाले स्थान से निकाला जा रहा था। इस घटना के समय ट्रेन इंजन के बाद पहला कोच गुजर रहा था। कि पटरी का करीब 3 फीट का टुकड़ा टूट गया। फर्रुखाबाद से अनवरगंज जाने वाली 04134 एक्सप्रेस शुक्रवार करीब 10:30 बजे स्टेशन से गुजरी थी। उसी समय इस ट्रेन को भी कासन दिया गया था। क्योंकि मरम्मत का कार्य 128 सी फाटक से खुदागंज रेलवे स्टेशन क्षेत्र में कटरोली पट्टी गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर हो रहा था। इसी कारण ट्रेन धीमी गति से थी। रफ्तार कम होने से फर्रुखाबाद- अनवरगंज एक्सप्रेस हादसे का शिकार होते-होते बची। हादसे के बाद ट्रैक की पटरी उखड़ कर अलग हो गई और एक बोगी के दो पहिए पटरी से उतर गए। हादसे के समय पटरी पर काम कर रहे मजदूर ने भागकर जान बचाई। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हो सका। इसलिए गनीमत रही कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित रहे । किंतु कई घंटे तक ट्रेन के एक ही स्थान पर खड़े रहने तथा ट्रेनों का आवागमन बाधित होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना की सूचना पाते ही स्थानीय थाने की पुलिस, रेलवे पुलिस तथा रेलवे के उच्च अधिकारी एवं तकनीकी दल मौके पर पहुंच गया। जहां टूटी पटरी की मरम्मत का कार्य काफी तेजी से शुरु हो चुका था।
संवाददाता = दीपक यादव -कमालगंज (फर्रुखाबाद)

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes