Kaimganj News: बीमार सजायाफ्ता मुजरिम की एंबुलेंस पलटने से हुई मौत

Kaimganj News

– उपचार के लिए एंबुलेंस द्वारा ले जाया जा रहा था कानपुर
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर 20-22
इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय रास्ते में एंबुलेंस पलटने से सजायाफ्ता मुजरिम की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की खबर जैसे ही परिजनों को हुई , परिजनों में कोहराम मच गया। घटना बीती रात पड़ोसी जनपद कन्नौज के पास की बताई जा रही है।

कायमगंज नगर से सटे गांव टिलियां मजरा मुड़ौल निवासी बहोरन(65) पुत्र पुत्तुलाल कश्यप पिछले लगभग 10 वर्षों से सजा काट रहे थे। बर्ष2002 में गांव के ही लालाराम पुत्र केदार नाथ की हत्या कर दी गई थी। जिसमें बहोरन को दोषी मानते हुए न्यायालय में लगभग 6 साल पूर्व आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

बहोरन के भतीजे देवेंद्र पुत्र रामबरन ने बताया कि बीती शाम फतेहगढ़ जेल से घर फोन आया था की बहोरन की हालत गंभीर है। उनकी तबीयत खराब है, उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। देर रात परिजन भी फर्रुखाबाद पहुंच गए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें लोहिया अस्पताल से कानपुर के लिए रेफर कर दिया।

एंबुलेंस द्वारा जब वह कानपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में पड़ोसी जनपद कन्नौज के पास उनकी एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। जिसमें उनके चोटे भी आई, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत की खबर जैसे ही परिजनों को हुई, तो परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में मृतक के घर पर आने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई है ।

किंतु समाचार लिखे जाने तक बहोरन का शव उनके गांव नहीं पहुंच पाया था। शव आने का वहां मौजूद लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

Kaimganj News: क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने दिया अपनी खेल ऊर्जा का परिच
Kaimganj News: भैया दूज रस्म के बाद बहिन के घर से वापस आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 0
Farrukhabad News: ऐतिहासिक बौद्ध तीर्थ स्थल संकिसा के पास लगे विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 05 लाख से अधिक कीमत का तेल अज्ञात चोरों ने चुराया
Kaimganj News: अलग-अलग तीन जगह हुए विवाद में मारपीट = रिपोर्ट दर्ज 0
Kaimganj News: बाइक की टक्कर से घायल ग्रामीणों की उपचार के दौरान हुई मौत!
बच्चों ने लिया आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प ,वही रसोइयों को साड़ी तथा मिष्ठान पैकेट दे किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes