Kaimganj News: भैया दूज रस्म के बाद बहिन के घर से वापस आ रहे भाई की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत 0

Kaimganj News

– मृतक के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध कराई एफ आई आर दर्ज
कायमगंज / फर्रुखाबाद 27 अक्टूबर 20-22
बहिन के घर से वापस लौट रहे भाई की अज्ञात वाहन की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। वहां से निकल रहे लोगों ने पहचान करते हुए परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दिनेश बाल्मीकि (45)पुत्र रामस्वरूप प्रेमी भैया दूज के मौके पर अपनी बहिन के घर नगर के मोहल्ला बगिया गया हुआ था। लगभग 8:00 बजे के करीब वह रस्म अदा कर अपने घर नई बस्ती लौट रहा था। तभी रास्ते में जूही शाह बाबा की मजार के आगे मोड़ के पास उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी ।

जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पहचानते हुए उसके परिजनों को मोहल्ला नई बस्ती में सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो -रो कर बुरा हाल था।

घटना की सूचना पाकर काफी देर बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है। मृतक अपने पीछे अपनी संतान बेटे सौरभ 18 वर्ष, गौरव 10 वर्ष, बेटी राखी 16 वर्ष को छोड़कर इस दुनिया से चला गया। घटना के संबंध में मृतक के भाई मुकेश ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध आईपीसी की धारा 279 , 304 ए के अंतर्गत एफ आई आर दर्ज करा दी है।

ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

और पढें:-

Kaimganj News: क्षेत्रीय माध्यमिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्र- छात्राओं ने दिया अपनी खेल ऊर्जा का परिच
बच्चों ने लिया आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प ,वही रसोइयों को साड़ी तथा मिष्ठान पैकेट दे किया सम्मानित
Housing scheme deprived of housing scheme: आवास योजना के हकदार आज भी आवास योजना से वंचित
स्वास्थ्य मेले का आयोजन कर लाभार्थियों की निशुल्क जांच एवं उपचार कर वितरित की गई दवाइयां

 

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes