दीपावली के त्योहार पर बाहरी इलाके की शराब के आने की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने शमशाबाद थाना पुलिस के साथ सभासद पद के प्रत्याशी के घर मारा छापा,। छापामार कार्यवाही से पूरे मोहल्ले में दिखाई थी सनसनी युक्त हड़कंप की स्थिति। किंतु इस कार्यवाही में संयुक्त टीम को कुछ भी बरामद ना होने पर बैरंग वापस लौटना पड़ा।
दिवाली त्यौहार की नजदीकियों देखते हुए शराब माफिया भी सक्रिय हो गए। गांव गली से लेकर तलहटी इलाकों में अधिकांश लोग कच्ची शराब के कारोबार से लिप्त हो गये ।शराब माफिया सुरा प्रेमियों को शराब के नाम पर धीमा जहर परोस रहे हैं ।मालूम रहे शमशाबाद क्षेत्र के अधिकांश ग्रामीण इलाकों में आजकल शराब माफिया सक्रिय होकर कच्ची शराब बनाने के अवैध कारोबार में सक्रिय हैं।
शौकीन नशेड़ी सस्ती के चक्कर में गाड़ी कमाई माफिया के हाथों में थमा कर शराब के नाम पर धीमा जहर पी रहे हैं ।यही कारण है ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश नशेड़ियों के परिबार को कंगाली के कगार पर देखा गया।,
गालीगलौज तथा लड़ाई झगड़ा होना आम बात है ।लोगों का कहना है सुरा प्रेमियों के घर दिवाली के पकवान बने या ना बने लेकिन शराब का होना जरूरी । अगर शराब नहीं तो कुछ भी नहीं। इसी का फायदा उठाते हुए शराब माफिया ग्रामीण क्षेत्रों में चोरी छुपे अवैध कारोबार को अंजाम दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार सस्ते के चक्कर में अधिकांश सुरा प्रेमी माफियाओं के दरबार में जाकर कच्ची शराब की खरीदारी करते हैं। दिवाली जैसे त्यौहार पर नशेड़ियों के घरों पर कलह का यही कारण है।,
शमशाबाद में भी मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग द्वारा नगर के वार्ड नंबर 4 शमशाबाद थाना पुलिस के साथ छापामारी की गयी। लेकिन सफलता नहीं मिली। सूत्रों के अनुसार थाना पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई नगर के मोहल्ला शास्त्री नगर वार्ड नंबर 4 में अंतरराज्यीय शराब का जखीरा लाया गया है। सूचना पर पुलिस ने आबकारी विभाग की टीम ने के साथ अंकित यादव के घर पर छापामारी की। छापामारी की सूचना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। काफी देर तक छापामारी का दौर चलता रहा । पूछताछ की जाती रही मगर सफलता नहीं मिली। बाद में टीम बैरंग लौट गई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया बाहरी शराब को लाए जाने की सूचना दी गई थी। जिस पर आबकारी विभाग की टीम के साथ छापामारी की गई।
रिपोर्ट विश्व प्रकाश चतुर्वेदी शमशाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct