पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ का निर्जला वृत रखकर कर रही हैं सुहागिनी पूजा अर्चना

Picsart 22 10 13 16 18 27 042

कायमगंज / फर्रुखाबाद 13 अक्टूबर 2022
वैसे तो भारत में अनेकों त्यौहार है और हर त्यौहार का अपना अपना महत्व है। इन्हीं में से एक त्यौहार करवा चौथ वृत का,यह ऐसा त्यौहार है । जो सीधे-सीधे दो आत्माओं के आत्मीय संबंध से जुड़ा हुआ है । पौराणिक गाथा के अनुसार इस त्यौहार का चलन सत्यवान- सावित्री की अटूट आस्था वाली कहानी से जुड़ा हुआ बताया गया है। कहा जाता है कि सावित्री को अपने पति सत्यवान की मौत सूर्योदय होते ही हो जाने का पता चल गया था। इसलिए वह काफी गंभीर हो गई और उसने अपने सतीत्व के वल पर निश्चय कर लिया कि वह सूर्योदय होने ही नहीं देगी। इसी गाथा में बताया गया कि सावित्री पति का शीश अपनी गोद में रखकर बैठ गई और यमराज के आने की प्रतीक्षा करने लगी। समय आया यमराज स्वयं सत्यवान का प्राण लेने आ पहुंचे। कहा जाता है कि सावित्री ने यमराज का रथ अविचलित कर दिया। विवश हुए यमराज ने सावित्री से एक वर मानने के लिए का कहा, सावित्री ने उनसे पुत्रवती होने का वरदान देने की लिए कहा, यमराज ने वर दे दिया। सावित्री बोली आप मेरे पति को तो प्राण हीन कर के लिए जा रहे है। फिर मैं पुत्र प्राप्त कैसे करूंगी। दिया हुआ वरदान वापस नहीं हो सकता था। अंत में भारतीय पूज्य नारी सावित्री के आगे यमराज लाचार हो गए और उसके पति के प्राण छोड़कर वापस चले गए । अपने पति को फिर एक बार खुश और जीवित देखकर सावित्री ने निर्जला वृत रखकर चंद्र पूजन के साथ पति का सत्कार कर पहले पति को प्रसाद गृहण कराया और उसके उपरांत स्वयं प्रसाद लिया। उसी समय से भारतीय समाज में महिलाएं अपने पति की दीर्घायु तथा स्वस्थ एवं संपन्न जीवन की कामना के साथ निर्जला करवा चौथ वृत रखकर इस धार्मिक अनुष्ठान को पूरी श्रद्धा आस्था के साथ मनाती चली आ रही है। आज वही दिन उसी त्यौहार का है । पूरे भारतवर्ष में शहर कस्बा गांव नगर हर जगह सुहागिन महिलाएं प्रातः से ही निर्जला वृत रखे हुए हैं। और धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजन हवन कर रही है । पिछले दिनों बाजारों में काफी भीड के साथ खरीददारों की संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही थी। उसका कारण भी सुहागिनों द्वारा करवा चौथ त्यौहार की तैयारी के लिए आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी करना ही था। पूरी तैयारी लगन के साथ आज सवेरे से ही महिलाएं बिना कुछ खाए पीए यहां तक की एक बूंद पानी तक नहीं ले रही है । पूरे संयम के साथ त्यौहार मनाने की तैयारी में जुटी हुई दिखाई दे रही हैं। वृतधारी सुहागिनें माता पार्वती तथा भगवान शिव की पूजा में व्यस्त हैं । सायं कॉल लगभग 7 -59 बजे प्रदेश के कई भागो में ही नहीं 8:00 बजे कुछ समय, के साथ ही हर स्थान पर चंद्र दर्शन प्राप्त हो जाएगा। उसी समय सुहागिन माताएं वहिने चंद्रमा को अर्ध देकर छलनी को आगे रखकर चंद दर्शन के साथ अपना वृत पारण कर लेंगी। वैसे जब तक चंद्र दर्शन नहीं हो जाएगा। सुहागिनें तथा परिवार के बच्चों सहित अन्य सदस्यों की निगाह चंद्र दर्शन के लिए आकाश की ओर ही बनी रहेगी। जैसे ही चंद्र दर्शन होगा। उसी समय खुशी के साथ वृत को पूर्ण मानकर धार्मिक मान्यतों के अनुसार पूजन अर्चन कर प्रसाद ग्रहण किया जाएगा।
ब्यूरो रिपोर्ट= जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes