“E D” शब्द का दिखाई दिया असर, अस्पताल में लाखों का एस्टीमेट वापस ले बिना ऑपरेशन के ही मरीज को किया चंगा

farrukhabad news,kaimganj news, the end times news

उत्तर प्रदेश 4 सितंबर 2022

नोएडा की स्थानीय समाचार एजेंसी द्वारा प्राप्त समाचार के अनुसार नोएडा के एक फाइवस्टार हॉस्पिटल में डॉक्टरों की टीम ने पेशेंट को तुरंत बायपास सर्जरी करवाने की सलाह दी…. पेशेंट बहुत नर्वस हो गया किंतु तुरंत तैयारी में लग गया…..
.ऑपरेशन के पहले वाले सारे टेस्ट हो जाने के बाद डॉक्टर की टीम ने बजट बताया….18 लाख…. जो कि पेशेंट और परिवार वालों को बहुत ही ज्यादा लगा…
.लेकिन… “जान है तो जहान है”… यह सोचकर वह फॉर्म भरने लगा… फार्म भरते -भरते व्यवसाय का कॉलम आया तो आपरेशन की टेंशन….और रूपये के इंतजाम की उधेड़बुन में…. ना जाने क्या सोचते हुए, या पता नहीं किस जल्दबाजी में… उसने उस काॅलम के आगे “ED” लिख दिया!
और फिर… अचानक हॉस्पिटल का वातावरण ही बदल गया…
डॉक्टरों की दूसरी टीम चेकअप करने आयी… टेस्ट दोबारा करवाए गए… और टीम ने घोषित किया कि ऑपरेशन की कोई जरूरत नहीं है… मेडिसिन खाते रहिये ब्लाकेज निकल जायेगा।
पेशेंट को रवाना करने से पहले तीन महीने की दवाइयाँ फ्री दी गई और चैकअप और टेस्ट फीस में भी जबरदस्त ‘डिस्काउँट’ दिया गया….इस बात को छः महीने हो गये… पेशेन्ट अब भला चंगा है… कभी-कभी उस हाॅस्पीटल में चैकअप के लिये चला जाता है… उस दिन के बाद उसका चैकअप भी फ्री होता है….और बिना चाय पिलाये तो डाॅक्टर आने ही नहीं देते…
पेशेंट बहुत खुश है हाॅस्पीटल के इस व्यवहार से… गाहे बगाहे लोगो के आगे इस अस्पताल की तारीफ करता रहता है….
*मगर कई बार ये सोच कर बहुत हैरान होता है कि तीस साल हो गये उसे अध्यापकी करते… पर ED अर्थात “Education Department “ का एम्प्लॉई होने की वजह से इतनी इज्जत…..इतना सम्मान तो उसके परिवार वालों ने भी कभी नहीं दिया। जितना कि सम्मान ED शब्द व्यवसाय कॉलम में लिखने पर इस अस्पताल में सुविधाओं के साथ मिला।

विशेष नोट:- सुधी पाठकों यह समाचार ,समाचार नहीं है यह केवल एक काल्पनिक कहानी है। जो इस समय देश में ईडी, जिसे हर आदमी नाम से नहीं जानता था। आज ई डी के नाम को गांव की गली में रहने वाले युवक तक जानने और उसकी ताकत पहचानने लगे हैं। विपक्ष बार-बार ईडी को निशाने पर लेकर इसे ही सत्ता का असली हथियार बताता है । देखा नाम का ही कितना प्रभाव होता है। इस कहानी रूपी समाचार में यही दिखाने का प्रयास किया गया है । किसी संस्था को बदनाम करने का नहीं और ना ही किसी को आरोपित करने की कोई मंशा है।= धन्यवाद

 

ब्योरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes