– खूंखार जानवर को पकड़ने के लिए लगाया गया पिंजरा, की गई काम्बिगं रही वेनतीजा
शमशाबाद / फर्रुखाबाद न्यूज़ 29 अगस्त 2022
- चेत्र क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में किसानों के पालतू जानबरो पर खूंखार जंगली जानबर का हमला। ग्रामीणो ने पुलिस तथा बन अधिकारियों के साथ गांव से लेकर खेत खलिहानों में काम्बिंग की। रोशनाबाद में लगाये गए पिजंडे में नही फ़सा खूखार जंगली जानबर चीता।
जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में एक लंबे समय से खूंखार जंगली जानवर चीते का खतरा बना हुआ है। जो कहीं न कहीं किसी न किसी को शिकार बना कर ग्रामीण किसानों में दहशत का पर्याय बनता जा रहा है।विगत दिनों शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव रोशनाबाद में एक गोवंश को शिकार बनाए जाने के बाद खूंखार जंगली जानवर द्वारा ग्राम नगला नान तथा सुताहडी के मध्य एक कुत्ते को शिकार बनाया गया था । शब एक ग्रामीण किसान के गन्ने के खेत में पड़ा देखा गया था। इस घटना के अलावा खूंखार जंगली जानवर ने गांव में भी दस्तक दी थी। इस घटना के बाद यहां आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत का माहौल देखा गया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन तथा वन विभाग के साथ काम्बिंग की गई थी, लेकिन अभी तक खूंखार जानवर टाइगर का कुछ पता नहीं चल सका ।बीते दिवस की रात्रि ग्राम दुबरी जहां एक पशुपालक के यहां चीते ने पालतू दुधारु जानवरों पर हमला किया ,ग्रामीणों द्वारा शोर मचाए जाने पर खूंखार जानवर भाग गया था। सूचना के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस विभाग तथा बनाधिकारियो के साथ कांम्बिंग की थी। बीते दिवस की रात्रि 8:30 बजे शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुबारकपुर निवासी कैलाश चंद के घर के पास वाली जगह, जहां खड़े आम के पास दुधारू जानवरों को बाधा जाता है। अचानक जंगली जानवर द्वारा हमला किए जाने से पशुओ में हड़बड़ाहट हो गयी। रखबाली के लिए मौजूद ग्रामीणों ने जैसे तैसे शोर मचा कर ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। दहशत के साए में डूबे ग्रामीणों ने लाठी-डंडों के सहारे पुलिस तथा वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने गांव से लेकर खेत खलिहान बाग बगीचे में कांम्बिंग की लेकिन जंगली जानवर का कोई पता नहीं चल सका। बन विभाग के रेंजर अरुण कुमार अवस्थी, वन दरोगा राकेश तिवारी ने ग्रामीणों को आगाह करते हुए सचेत रहने के साथ-साथ समूह में रहकर लाठी डंडो के सहारे वक्त गुजारने की हिदायत दी। ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में किसानों की तमाम फसलें सिंचाई से वंचित चल रही है। डर के साए में कोई भी किसान नलकूपों पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है । जिससे किसानों को एक बड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोशनाबाद के निकट वन विभाग के अधिकारियों द्वारा लगाया गया पिजड़ा जिसमें खूंखार जंगली जानवर के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी । सारी रात गुजर गयी। लेकिन खूंखार जंगली जानवर को नहीं पकड़ा जा सका। बन बिभाग के अधिकारियों ने यहाँ भी ग्रामीणों को सचेत रहने तथा लाठी-डंडों से लैस रहने की सलाह दी। फिलहाल पुलिस, बन बिभाग के अधिकारियों द्वारा लगातार काम्बिंग जारी है।
रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct