फूड प्वाइजनिंग से हुई दो बच्चों की मौत, परिजनों में कोहराम, गांव में छाया मातम

Picsart 22 08 29 23 03 46 488

फर्रुखाबाद 29 अगस्त 20-22

दो दिन पूर्व मैक्रोनी खाने से मां और 4 बच्चों की हालत बिगड़ गई थी। जिन्हें नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पहले भाई तथा आज बहन की मौत हो गई। वही मां तथा दो बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। दो बच्चो की मौत के बाद गांव में मातम छा गया।
अमृतपुर थाना क्षेत्र के दाडीपुर गांव निवासी मानसिंह पुत्र रामचरण के घर में दो मासूमों की मौत से पूरे गांव में हा हा कर मच गया। मानसिंह के पुत्र शिवम जिसकी उम्र 8 वर्ष एवं पुत्री अनुपम उम्र 10 वर्ष की फूड पॉइजनिंग से मौत हो गई ।दो बहनों और पत्नी रिंकी की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है। बताते चलें कि थाना अमृतपुर क्षेत्र के गांव डांडीपुर निवासी मानसिंह के यहां 27 अगस्त को किसी फेरीवाले के द्वारा माइक्रोनी खरीदी गई थी।बताया गया है कि माइक्रोनी खाने के बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी । जब मानसिंह के पुत्र शिवम की मृत्यु रविवार को हो गई । परिजनों को जब आभास हुआ कि माइक्रोनी खाने से ही सबकी हालत बिगड़ी हैं,उसी से उनके पुत्र की मृत्यु हुई है।तो परिजनों द्वारा सभी को ,जिनकी तबियत खराब थी ,लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया। लोहिया अस्पताल में सोमवार को सुबह पुत्री अनुपम की भी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मानसिंह की पत्नी और मानसिंह की बहन गौरी आशा पुत्री राम चरण की भी तबियत बिगड़ गई जो अभी भी लोहिया अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी होने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची वही स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी सूचित किया गया। प्रभारी चिकित्सक प्रमित राजपूत ,गौरव वर्मा, सभी लोग गांव में पहुंचकर अन्य लोगों की जांच की गई । चिकित्सक प्रभारी प्रमित राजपूत द्वारा गांव में एहतियातन भारी संख्या में दवाइयों का वितरण किया। प्रत्येक व्यक्ति को दवा खाने के लिए जागरूक किया जिससे फैलने बाली समस्या अन्य किसी को शिकार ना बना ले।प्रभारी चिकित्सक ने बताया कि बाहरी वस्तुओं को खाने से बचें ।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes