बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत एक की मौत तीन घायल

Picsart 22 08 26 19 00 58 409

कायमगंज फर्रुखाबाद 26 अगस्त 20-22
बाइकों की हुई आमने-सामने भिड़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए । जबकि एक घायल की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज निवासी इकबाल अपनी बड़ी मां फहमीदा के साथ जनपद हरदोई के उसैत बाइक से अपनी रिश्तेदारी में गया था ।जहां से वह लौट रहा था । तभी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव इकलहरा के पास सामने से आ रहे राधेश्याम व अफीमन निवासीगण सींगनपुर थाना कंपिल की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई ।जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए । सूचना पर पहुंचे कंपिल थानाध्यक्ष दिग्विजय ने सभी घायलों को अपनी जीप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में भर्ती कराया । जहां उपचार के दौरान अफीमन की मौत हो गई ।वही घायल राधेश्याम, फहमीदा व इकबाल को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर फर्रुखाबाद डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया lमृतक अफीमन अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था ।माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है lवहीं सूचना पाकर घायल तथा मृतक के परिजन मौके पर पहुंच चुके हैं । जहां पर जनों का रो रो कर बुरा हाल था।मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया जा रहा है ।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes