कायमगंज / फर्रुखाबाद 21 अगस्त 2022
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ मैं आज एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से झूलता हुआ पाया गया। ग्रामीणों के अनुसार महिला का आवास तथा उसी की परचून की दुकान के बीच से गांव की पक्की गली निकली है । यहां से सवेरे जब गांव के लोग निकल रहे थे, तो घर में मची चीख पुकार सुनकर अंदर गए। जहां वृध्दा का शब फांसी के फंदे पर झूल रहा था। शायद जल्दी ही कुछ समय पहले फांसी लगाई होगी। इसीलिए शरीर ठंडा नहीं पड़ा था। आनन-फानन फंदे से उतारकर उसको कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजन शब लेकर गांव वापस चले गए। हो रही चर्चाओं के अनुसार बताया जा रहा है कि मृतका का बेटा दिल्ली रह रहा है। जबकि उसकी पुत्र वधू यही अपने सास के साथ गांव में ही रहती है। नाम ना छापने की शर्त पर ग्रामीणों ने कहा कि आए दिन सास बहू में नोकझोंक होती रहती थी। घटना के समय भी रात को दोनों में कहासुनी के साथ मामला मारपीट तक पहुंच गया था। इस पर मृतका का पति अपनी पुत्रवधू को बेटे के पास दिल्ली भेजने के लिए घर से निकला ही था। वह वमुश्किल आधा किलोमीटर दूर गांव से पहुंचा ही होगा की तब तक वृद्ध महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । अस्पताल से घर ले गए शब को अंतिम संस्कार के लिए बेटे के आने के इंतजार में समाचार लिखे जाने तक गांव में ही सुरक्षित रख लिया था। इस संबंध में एसआई हलका इंचार्ज का कहना है कि ऐसी किसी भी घटना की पुलिस को कोई सूचना अब तक प्राप्त नहीं हुई है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb