तेजी से बढ़ा गंगा का जलस्तर, कई गांव के जलमग्न होने की आशंका

Picsart 22 08 21 10 53 23 843

फर्रुखाबाद 21 अगस्त 2022
भले ही जनपद फर्रुखाबाद बर्षा न होने के कारण सूखे की चपेट में आकर बर्बादी की कगार पर खड़ा होता दिखाई दे रहा है। एक- एक बूंद आसमानी जल के लिए मेहनतकश अन्नदाता आसमान की ओर टकटकी लगाए देखता रहता है ।लेकिन आकाश में काले घने बादल उमड़ कर आते तो हैं ।किंतु बिना बरसे ही हवा के झोंकों के साथ चले जाते हैं ।ऐसे में जिले का ऊपरी भाग सूखे के कारण बर्बाद हो रहा है । तो वही गंगा कटरी का क्षेत्र जहां से होकर मोक्षदायिनी पतित पावनी गंगा की पावन धारा अविरल बहती रहती है। यह गंगा भी इस समय पूरी तरह से रौद्र रूप धारण करने लगी है। लगातार बढ़ रहे जलस्तर से गंगा तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। एक अनुमान के अनुसार यदि इसी रफ्तार से गंगा का जलस्तर बढ़ता रहा तो बहुत जल्द ही गंगा क्षेत्र के बहुत बड़े भूभाग में बसे कई गांव जलमग्न हो सकते हैं। बाढ़ की विभीषिका से होने वाली संभावित तबाही का अनुमान लगाकर ही यहां के लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। कल दिन से लेकर रात तक गंगा का जलस्तर 136 – 60 सेंटीमीटर से ज्यादा बढ़ चुका है। यदि इसी तरह वृद्धि होती रही तो आने वाले दो-तीन दिनों में ही जल स्तर खतरे के बिंदु तक पहुंच सकता है । अगर खतरे के निशान को छूता हुआ जलस्तर थोड़ा भी आगे बढ़ा , तो जनपद फर्रुखाबाद ,आंशिक बदायूं ,कासगंज, हरदोई आदि जिलों में गंगा तटवर्ती क्षेत्र में बसे ग्रामीणों की मुश्किलें और अधिक बढ़ जाएंगी। इस क्षेत्र की फसलें जल मग्न होकर पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी। ऐसी स्थिति का अनुमान लगाकर ही लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचती जा रही हैं।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes