शमशाबाद फर्रुखाबाद 19 अगस्त 2022 पुलिस चौकी फैजबाग के निकट 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा हजारों रुपए का बिजली का तेल चोरी कर लिया गया । ट्रांसफार्मर से तेल की चोरी की सूचना के बाद बिजली विभागीय कर्मचारियों में हड़कंप मच गया । ट्रांसफॉर्मर से जुड़े 150 से भी ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर अंधेरे का साम्राज्य। शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों का कहर जारी है जिससे शहर से लेकर गांव तक विद्युत ट्रांसफार्मर महफूज नहीं। अज्ञात चोर टी पॉइंट के जरिए बिजली का तेल चोरी कर रहे हैं । जिसकी बाजारु कीमत लग्भग ₹150 प्रति लीटर बतायी जा रही है । विगत दिनों पूर्व हजियापुर विद्युत उपकेंद्र जहां रखे 5एमबीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 400 लीटर बिजली का तेल चोरी कर लिया गया था। जेई ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी । सूत्रों के अनुसार इस संबंध में दो लोगो को हिरासत में लिया गया था बाद में क्या हुआ किसी को कुछ भी पता नही । मजबूरन जेई ने उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा के लिए उपकेंद्र के कर्मचारियों को राखबली का जिम्मा सौपा था। उक्त घटना का शमशाबाद थाना पुलिस अभी खुलासा भी नही कर पाई की तब तक अज्ञात चोरों ने एक बार फिर शमसाबाद पुलिस को कड़ी चुनौती देते हुए फैजबाग शमसाबाद मार्ग पर चौकी फैजबाग के निकट 250 केवीए के बिधुत ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी कर लिया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब बीते दिबस की मध्य रात्रि अचानक विद्युत व्यवस्था गड़बड़ाई और गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं के घरों में कूलर पंखे जवाब देने लगे। फैजाबाद शमशाबाद मार्ग पर स्थिति पुलिस चौकी जहां से चंद कदमों की दूरी पर प्राथमिक विद्यालय जिसके ठीक सामने 250 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जहा से अज्ञात चोरों द्वारा टी पॉइंट खोलकर बिजली का तेल चोरी कर लिया गया। ग्रामीणों ने विद्युत केंद्र के कर्मचारियों को अवगत कराया मौके पर पहुंचे संविदा कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर की जांचपड़ताल की । ट्रांसफार्मर के फेस उड़े हुए थे जबकि नीचे टी पॉइंट से तेल निकल रहा था। नीचे रबर का पाइप पड़ा हुआ था यह नजारा देख कर्मचारियों के होश उड़ गए कर्मचारियों का कहना था ट्रांसफार्मर में 2 ड्रम लगभग350 लीटर तेल होता है जबकि फतेहगढ़ डिपो से130 रुपये प्रति लीटर की दर से खरीद की जाती है। संविदा कर्मचारी लाइनमैन सुग्रीव सक्सेना तथा नानकराम ने उक्त प्रकरण की सूचना अवर अभियंता अनिल कुमार गौतम को दी पुलिस चौकी के निकट 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली का तेल चोरी कर लिया जाने की घटना पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा क्षेत्र में गश्त ब्यबस्था होने के बाबजुद ट्रांसफार्मर महफूज नहीं है। अवर अभियंता अनिल कुमार गौतम से जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कर्मचारियों द्वारा ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों द्वारा बिजली का तेल चोरी कर लिए जाने की सूचना दी गई। जांच कराई जाएगी। मालूम रहे भीषण गर्मी के दौर में विद्युत उपभोक्ताओं को सिर्फ बिजली का ही सहारा है बिजली के संरक्षण में पंखे कूलर चला कर उपभोक्ता चैन की नींद सो लेते हैं लेकिन बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफर से हजारो की कीमत का तेल चोरी कर लिए जाने के बाद फैजबाग कुइया खेडा गांव में विद्युत व्यवस्था गड़बड़ा गई है । फैजबाग तथा कुइया खेडा सहित 150 से भी ज्यादा विद्युत उपभोक्ताओं के घरों पर अंधेरे का साम्राज्य देखा गया है।
शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun