Farrukhabad news भीषण गर्मी में ‘पावर’ फेल, 200 गांवों में अंधेरे का ‘तांडव’

Picsart 26 04 25 18 12 07 651

Farrukhabad news रुटौल उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की मार, मच्छरों के बीच ग्रामीणों ने जागकर काटी रात; शनिवार सुबह लौटी रौनक

कंपिल/फर्रुखाबाद। एक ओर सूरज की तपिश और दूसरी ओर बिजली विभाग की बेरुखी! शुक्रवार की शाम रुटौल उपकेंद्र के जवाब देने से कंपिल क्षेत्र के करीब 200 गांवों की दुनिया अंधेरे में सिमट गई। भीषण गर्मी और मच्छरों के हमले के बीच हजारों ग्रामीण रात भर बिस्तर पर करवटें बदलते रहे। आलम यह रहा कि लोगों ने हाथ वाले पंखों के सहारे पूरी रात जागकर काटी। ​मिली जानकारी के मुताबिक, 33/11 बिजली उपकेंद्र रुटौल शुक्रवार शाम को ओवरलोडिंग के भारी बोझ तले दब गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि लुधईया पावर हाउस से उपकेंद्र की सप्लाई काटनी पड़ी। इसके साथ ही पितौरा, कंपिल, भटासा न्यू और भटासा ओल्ड फीडरों से जुड़े गांवों की बत्ती गुल हो गई।शाम ढलते ही मझोला, रुटौल, रानीपुर गौर, अल्लाहपुर, ललई, बिराहिमपुर जागीर, ढमढेरा, पदम् नगला, किन्दर नगला, विधि नगला, दारापुर, लुखड़ापुर, इजोर, रसीदाबाद तिवारीयन, अहियापुर, अलियापुर, त्यौरखास, मोहद्दीनपुर, बरखेड़ा और उत्तमान नगर सहित 200 से अधिक गांव अंधकार के आगोश में समा गए।

“न घर में इन्वर्टर था, न बाहर हवा। मच्छरों ने सोने नहीं दिया और गर्मी ने चैन छीन लिया। बिजली विभाग की लापरवाही ने हमें आधी रात को सड़क पर बैठने को मजबूर कर दिया।” > — एक पीड़ित ग्रामीण

 

आंख मिचौली और अधिकारियों का तर्क

​शनिवार सुबह करीब 7 बजे जब बिजली लौटी, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, रात भर बिजली की लुकाछिपी (आंख मिचौली) जारी रही, जिसने ग्रामीणों के सब्र का कड़ा इम्तिहान लिया।

​इस पूरे मामले पर कायमगंज ग्रामीण जेई जावेद अहमद खां का कहना है कि:

​”उपकेंद्र में स्थानीय स्तर पर कोई फाल्ट नहीं था। 33 केवीए की मुख्य सप्लाई पीछे (ऊपर) से ही बंद कर दी गई थी। जैसे ही आपूर्ति बहाल हुई, सभी फीडरों को सुचारू कर दिया गया।”

 

ब्यूरो रिपोर्ट: जयपाल सिंह यादव / दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

UTTAR PRADESH FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news ADG के सामने गूंजी व्यापारियों की आवाज, सुरक्षा और सम्मान का मिला भरोसा”

Farrukhabad news 🔴 व्यापारियों की सुरक्षा पर ADG सख्त, समस्याओं की फाइल सौंपते ही लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीपी गेस्ट हाउस में जुटे प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, हुआ भव्य स्वागत सम्मान

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश की नगर इकाई को और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जीवित व्यक्ति को सरकारी अभिलेखों में मृत घोषित करने का मामला, ग्राम सचिव की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

KAIMGANJ NEWS सरकारी योजनाओं से वंचित हुआ ग्रामीण, न्याय की गुहार के बाद भी कार्रवाई[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes