Farrukhabad news होमगार्ड भर्ती परीक्षा संपन्न कराने को लेकर प्रशासन अलर्ट , दी चेतावनी अधिक किराया वसूला तो नपेगा वाहन चालक / संचालक – एआरटीओ ने जारी किए कड़े निर्देश

IMG 20260424 WA02741

Farrukhabad news ​द एंड टाइम्स न्यूज | फर्रुखाबाद / उ०प्र०

​उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स भर्ती परीक्षा-2025 (UP Home Guards Enrollment-2025) को सकुशल और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए फर्रुखाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 25, 26 और 27 अप्रैल को आयोजित होने वाली इस लिखित परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम और सुरक्षित बनी रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए एआरटीओ कार्यालय ने ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की और उन्हें सख्त दिशा-निर्देश दिए।
=​हजारों अभ्यर्थियों के आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क =
​प्रस्तावित परीक्षा तीन दिनों तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अनुमान है कि प्रत्येक पाली में लगभग 7,000 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। चूंकि बड़ी संख्या में परीक्षार्थी अन्य जनपदों से फर्रुखाबाद पहुंचेंगे, इसलिए यात्रियों की सुविधा और शहर की यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही तैयारी पूरी कर ली है।
​”अतिथि देवो भव:” का संदेश,” -ओवरचार्जिंग पर होगी कार्रवाई –
​एआरटीओ (प्रशासन) कृष्ण कुमार यादव ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी परीक्षार्थी से निर्धारित किराए से अधिक वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चालकों से आह्वान किया कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थी हमारे जनपद के अतिथि हैं, इसलिए उनके साथ “अतिथि देवो भव:” की भावना अपनाते हुए शालीन और सहयोगी व्यवहार किया जाए। उन्होंने कड़ी चेतावनी दी है कि यदि किसी चालक के खिलाफ अधिक किराया वसूलने की शिकायत प्राप्त हुई, तो उसके विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
*​नियमों की अनदेखी पर होगी विधिक कार्रवाई*
​एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत ने भी सुरक्षा मानकों पर जोर देते हुए सख्त निर्देश जारी किए:
​ओवरलोडिंग पर प्रतिबंध: वाहन चालक निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाएं। ​सड़क सुरक्षा: ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें। ​निर्धारित रूट: वाहन केवल निर्धारित मार्गों पर ही चलें, ताकि शहर में जाम की स्थिति न बने।
​निगरानी: परीक्षा केंद्रों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों के आसपास प्रवर्तन टीमें तैनात रहेंगी, जो निरंतर निगरानी रखेंगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई करेंगी।
*बैठक में​42 वाहन चालक हुए शामिल, सहयोग की अपील*
​बैठक में कुल 42 ऑटो, टैम्पो और ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया। जिला प्रशासन ने सभी वाहन संचालकों से अनुशासन और संवेदनशीलता का परिचय देने की अपेक्षा की है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य यह है कि परीक्षार्थी बिना किसी परेशानी के समय से अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें और परीक्षा पूरी गरिमा एवं शांति के साथ संपन्न हो सके।
ब्यूरो रिपोर्ट -जयपालसिंह यादव – दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes