Farrukhabad news मकू नगला में पुरानी रंजिश भड़की: लाठी-डंडों से हमला, देवर-भाभी गंभीर—पुलिस जांच में जुटी

Picsart 26 04 25 17 23 44 250

Farrukhabad news -शनिवार सुबह खेत पर काम कर रहे युवक पर हमला, बीच-बचाव में आई महिला भी घायल; गांव में तनाव

कमालगंज (फर्रुखाबाद), 25 अप्रैल 2026
थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम मकू नगला में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। दबंगों द्वारा किए गए हमले में देवर-भाभी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव निवासी अनिल कुमार सुबह खेत पर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान पुरानी कहासुनी को लेकर गांव के ही सुमित, धर्मवीर, सोनू और रानू ने कथित रूप से उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े।
शोर सुनकर मौके पर पहुंचीं उनकी भाभी सुखदेवी ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। हमले में उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं।
थाना अध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त होने पर नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।
पुलिस का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रिपोर्टर :- दीपक कुमार यादव – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज के सुभानपुर में लगी विकास की चौपाल, 108 ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं—अफसरों को त्वरित निस्तारण के निर्देश

KAIMGANJ NEWS –सेवा संकल्प अभियान के तहत हुई विशेष ग्राम चौपाल, ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news गणेश विसर्जन पर प्रशासन अलर्ट, पांचाल घाट पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

Farrukhabad news–साफ-सफाई से लेकर बैरिकेडिंग तक का लिया जायजा, गहरे पानी में जाने पर रहेगी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गौस-ए-आजम के नारों से गूंजा कायमगंज, फिजा में लहराए सब्ज परचम

KAIMGANJ NEWS –जटवारा से उठा अकीदत का सैलाब, शाही ठाठ-बाट से निकले जांबाजों ने खींचा[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news मऊदरवाजा में थम नहीं रहा मौत का सिलसिला, ट्रेन से कटकर फर्नीचर कारीगर की मौत

Farrukhabd news–हथियापुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा मिला शव, एक सप्ताह में तीसरी[...]

NOIDA UTTAR PRADESH

Uttar Pradesh news यमुना एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: धू-धू कर जली स्लीपर बस, 9 यात्रियों की दर्दनाक मौत

Uttar Pradesh news–35 सवारियों से भरी बस कुछ ही मिनटों में बनी आग का गोला,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरहद पर पहरा देने वाले फौजी से अपने ही शहर में जालसाजी: जमीन के नाम पर फर्जीवाड़ा, कोर्ट की फटकार के बाद 3 पर मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS–फर्जी चौहद्दी दिखाकर 8 लाख में तय किया था सौदा, ऐन वक्त पर फौजी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes