फर्रुखाबाद/कायमगंज 5 अगस्त 2022
भाजपा सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण न रख पाने तथा रोजमर्रा की खाने-पीने बाली वस्तुओं पर भी जीएसटी लगाने का कड़ा विरोध करते हुए आज कांग्रेस पार्टी ने जिला मुख्यालय सहित तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन करते हुए कड़ा विरोध जताया।
शहर कांग्रेस कमेटी ने महंगाई के विरोध में पार्टी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इसके साथ ही सरकार द्वारा जीएसटी वृद्धि करने का भी कड़ा विरोध हुआ। कायमगंज में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कायमगंज में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार के नेतृत्व में एसडीएम कायमगंज को ज्ञापन सौंपा।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्ण प्रकाश (पुन्नी) शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय नगला दीना भोलेपुर में एकत्रित हुए। जहाँ उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार मंहगाई बढ़ा रही है। जिससे आम जनता आर्थिक तंगी झेलने को मजबूर हो रही है। सरकार ने सिलेंडर 1100 रूपये कर दिया है। खाद्य पदार्थ आटा ,बेसन मैदा ,चावल, सरसों का तेल आदि सामानों पर जीएसटी वृद्धि कर, महंगाई बढ़ाई जा रही है।

कांग्रेसियों के एकत्र होने की भनक से पार्टी कार्यालय के बाहर पुलिस तैंनात की गयी। जिससे काग्रेसी कलेक्ट्रेट नही जा पाये। संतोष गुप्ता शहर अध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ, कांग्रेस नेताअभिषेक सारस्वत ,अंकित पाठक, राघव गुप्ता , कन्हैया वर्मा, दीपक वर्मा, संजू श्रीवास्तव ,राम कुमार चौरसिया, करन गुप्ता आदि कांग्रेसी प्रदर्शन स्थल पर विरोध व्यक्त करते रहे।
वही कायमगंज तहसील पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष मनोज गंगवार के नेतृत्व में मनोज कुमार, शिवा,राजू वर्मा,आमोद कुमार,अभिनव गंगवार,आस्टिक गंगवार,शकुन्तला गौतम आदि पदाधिकारियों ने एसडीएम संजय कुमार को ज्ञापन सौंपा कर बढ़ती महंगाई तथा दूध छाछ दही बेसन आटा चावल जैसी आवश्यक एवं हर गरीब अमीर के उपयोग में आने बाली चीजों पर जीएसटी लगाने के लिए भाजपा सरकार की कड़ी निंदा की है।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct