जीवित को मरा दिखाकर कर दी दूसरे के नाम जमीन, न्यायालय आदेश पर नायब सर्वे, तहसीलदार, कानूनगो व लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Picsart 22 03 25 08 58 36 773

कायमगंज / फर्रुखाबाद 3 अगस्त 2022
राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जमीन या अचल संपत्ति के संबंध में लालच बस कब क्या कर दें। कुछ कहा नहीं जा सकता। ऐसा ही एक अभिलेखों में हेरा फेरी करके जीवित व्यक्ति की जमीन उसे मरा दिखाकर गांव के दूसरे व्यक्ति के नाम अंकित कर देने का मामला प्रकाश में आने पर पीड़ित द्वारा दायर बाद की सुनवाई करते हुए न्यायालय सीजेएम के आदेश पर कोतवाली कायमगंज में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हुआ। तहसील क्षेत्र के गांवअताईंपुर जदीद निवासी 62 वर्षीय बालकराम पुत्र गिरवर की जमीन हेराफेरी करके उसे मृत दिखाकर गांव के ही 45 वर्षीय गंगादीन पुत्र बालक राम के नाम दर्ज कर दी। इस प्रकरण में न्यायालय आदेश पर गंगादीन पुत्र बालक राम एवं तत्कालीन सर्वे नायब तत्कालीन तहसीलदार तत्कालीन कानूनगो तथा तत्कालीन लेखपाल को अभियुक्त बनाते हुए धारा 156( 3) में मुकदमा दर्ज हुआ है ।पीड़ित के अनुसार उसका नाम इन्तखाव खतौनी मे सन फसली 1390 से 1395 सन फसली मे खाता संख्या 498 मे
सूबेदार, बालकराम पुत्रगण गिरवर व लटूरी पुत्र भगवन्त के नाम से गाटा संख्या 310रकवा 0.61डि0 अंकित था। खाता खतौनी के सन फसल 1396 से 1400 सन फसली केखतौनी मे भी गाटा संख्या-493 मे सूबेदार व बालकराम पुत्रगण गिरवर व लटूरी पुत्र भगवन्त के नाम से अभिलेख संख्या-310 रकवा 247 हे0 पर शुरूवाती दौर मे नाम अंकित था। परन्तु गांव के ही बालकराम पुत्र अयोध्या प्रसाद की मृत्यु हो जाने के उपरान्त
सम्बन्धित राजस्व कर्मचारियो द्वारा बगैर विधिक मस्तिक का प्रयोग एवं जांच किये ही ,राजस्व अभिलेखो मे उसके खाते मे सर्वे नायब तहसीलदार कायमगंज ,फर्रूखाबाद प्रपत्र 6 के द्वारा दिनांक 20-02-2008 के आदेशानुसार खाता संख्या-493बालकराम पुत्र गिरवर को मृतक दिखाकर उनके स्थान पर गंगादीन पुत्र बालकराम बतौर वारिस दर्ज कर
दिया गया । भूस्वामी द्वारा आवश्यक कार्य हेतु इन्तखाव लिए
जाने पर उसे ज्ञात हुआ कि उसके साथ गांव वासी गंगादीन पुत्र बालकराम द्वारा लेखपाल,कानूनगो, व सर्वे नायब, तहसीलदार के साथ मिलकर सांठ गांठ करके अवैध तरीके से
राजस्व अभिलेखो मे जीवित मुझ प्रार्थी के स्थान पर गंगादीन पुत्र बालकराम का नामअंकित करा लिया है। तब मेरे द्वारा तहसीलदार कायमगंज को दिनांक 2-8-2021 को प्रार्थना पत्र दिया ।परन्तु कोईकार्यवाही नही हुयी। प्दिनांक 08-11-2021 को जिलाधिकारी फर्रुखाबाद को सम्पूर्ण समाधान दिवस कायमगंज फर्रुखाबाद कोप्रार्थना पत्र दिया ।जिस पर नायब तहसीलदार कायमगंज द्वारा क्रमांकसंख्या -1077 / 81121 की स्थलीय जांच आख्या एवं अभिलेखीय जांच आख्यादिनांक 11-11-2021 को प्रेषित की गयी। जिसमे स्थलीय जांच आख्या मे ग्राम प्रधान व ग्राम वासियो द्वारा कमशः बालकराम पुत्र गिरवर व बालकरामपुत्र अयोध्या प्रसाद होना बताया ।बालकराम पुत्र अजुददी की मृत्यु हो गयी ।जबकि बालकराम पुत्र गिरवर जीवित हैं। बालक राम पुत्र अजुददी की मृत्यु के उपरान्त उनके वारिस ने विरासत कराई। जिसका नाम गंगादीन है।जिसको त्रुटिवश अंकित होना अपनी आख्या मे स्वीकार किया है। अभिलेखीय आख्या मे सन फसली 1424 से 1429 सन फसली के खातासंख्या-00547 रकवा 0.240 हे0 पर
गंगादीन पुत्र बालकराम का नाम अंकित है। यह भी नायब तहसीलदार कायमगंज द्वारा आख्या में स्वीकारकिया गया है। इस सम्बन्ध मे कई प्रार्थना पत्र दिये। किन्तु
कोई कार्यवाही नही हुयी। तब एक शिकायती प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद को दिया। परन्तु कोई कार्यवाही नही हुयी । अंत में पीड़ित द्वारा न्यायालय मैं वाद दायर किया गया ।न्यायालय आदेश पर हेराफेरी करने वाले ग्रामीण तथा राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आरोपी बनाते हुए कोतवाली कायमगंज में सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। जिसकी विवेचना पुलिस द्वारा की जाएगी ।

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes