विद्युत ट्रांसफार्मर का चोरों ने चुराया तेल ,आपूर्ति बाधित, सिंचाई व्यवस्था ठप्प

Picsart 22 08 02 20 11 44 078

शमशाबाद फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2022 । 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोरों ने हजारों का बिजली का तेल चुराया। ट्रांसफार्मर से तेल चुराए जाने के बाद सिंचाई व्यवस्था हुई ठप्प। पीड़ित नलकूप स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।जानकारी के अनुसार शमशाबाद क्षेत्र में अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद हैं। जो कही न कही चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर गरीब किसानों में दहशत का कारण बन बन चुके हैं। बीते दिवस की रात्रि शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम किसरोली बम्बा से लहरा जाने वाले मार्ग के निकट स्थित एक नलकूप जो 25 केवीए के बिधुत ट्रांसफार्मर से संचालित है । इस ट्रांसफार्मर से बीते दिवस की रात्रि अज्ञात चोरों द्वारा हजारो की कीमत का बिजली का तेल चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह नलकूप स्वामी मौके पर पहुंचा और उसने ट्रांसफार्मर के निकट तेल फैला देखा, तो उसको शक हो गया । कहीं न कहीं अज्ञात चोरों द्वारा किसी अप्रिय घटना को अंजाम दिया गया। नलकूप स्वामी द्वारा घटना की सूचना शमशाबाद विद्युत केंद्र पर दी गई। जिस पर संविदा विद्युत कर्मियों ने मौके पर जाकर जांच की तो उसमें अज्ञात चोरों द्वारा पाइप डालकर बिजली का तेल चोरी कर लिए जाने की जानकारी दी। पीड़ित नलकूप स्वामी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा 25 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर से लगभग 40 लीटर बिजली का तेल चोरी कर लिया गया। जिसकी कीमत हजारों रुपए बताई गई है। पीड़ित किसान नलकूप स्वामी राजेंद्र कुमार पुत्र शांति स्वरूप निवासी किसरोली ने विद्युत उपकेंद्र शमसाबाद के अबर अभियंता को बिजली का तेल चोरी कर लिए जाने की तहरीर दी । नलकूप स्वामी ने बताया अज्ञात चोरों के खिलाफ ट्रांसफार्मर से तेल चोरी कर लिए जाने की सूचना पुलिस चौकी फैजबाग को तहरीर के माध्यम से दी गई। सूचना के बाद फैजबाग पुलिस ने मौके पर जांच पड़ताल की पीड़ित किसान के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा ट्रांसफार्मर से बिजली का तेल चोरी कर लिया जाने के बाद सिंचाई व्यवस्था ठप्प हो गई । एक तरफ भीषण गर्मी का दौर तो दूसरी तरफ फसलों को सिंचाई का संकट नलकूप स्वामी को डर है कहीं उसकी फसलें सिचाई के अभाव में सूख कर बर्बाद ना हो जाए। क्योंकि हजारों रुपए की लागत से फसलें तैयार की है । जिनकी सिंचाई के लिए इस समय इस स्थान पर कोई दूसरा उचित साधन भी नहीं है ।

 

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS मिशन-2027: फर्रुखाबाद की सियासी जमीन से गरजे श्यामलाल पाल, बोले— ‘बूथ पर करो वार, उखाड़ फेंको अहंकारी सरकार’

KAIMGANJ NEWS बाईपास गेस्ट हाउस में ‘पीडीए जन पंचायत’ से पहले सपा प्रदेश अध्यक्ष का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes