प्राइवेट अस्पताल में की लापरवाही से प्रसूता तथा नवजात शिशु दोनों की हुई मौत

Picsart 22 08 02 20 44 46 555

शमशाबाद को खबर 2 अगस्त 2022 प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की दर्दनाक मौत के बाद घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है । परिजनों ने पुलिस को बिना सूचना दिए अंतिम संस्कार कर दिया । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम भुक्सी निवासी नन्ही देवी उम्र 19 वर्ष पत्नी रिन्कू की यह शादी लगभग 1 वर्ष पूर्व हुई थी।गर्भवती महिला प्रसव काल के दौर से गुजर रही थी। जिसे सीएससी शमशाबाद से लोहिया अस्पताल फर्रूखाबाद के लिए रिफर किया गया । लेकिन परिजनों द्वारा कायमगंज के प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां प्रसूता ने एक कन्या को जन्म तो दिया ।

Picsart 22 08 02 23 56 47 382

लेकिन जन्म देने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई। इस अस्पताल में उचित व्यवस्था तथा साधनों की कमी के कारण सही उपचार न मिलने के कारण कुछ ही समय बाद देखते ही देखते प्रसूता तथा नवजात शिशु दोनों की दर्दनाक मौत हो गई । घटना के संबंध में बताया गया है 19 वर्षीय प्रसूता नन्ही देबी जो गर्भ काल से गुजर रही थी ।अचानक प्रसव पीड़ा महसूस होने पर परिजनों द्वारा नन्ही देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद में लाया गया। मगर चिकित्सकों ने प्रसूता को लोहिया फर्रुखाबाद रेफर किया। किंतु परिवार के लोगों ने स्वेच्छा से प्रसूता को कायमगंज के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। जहां प्रसूता ने एक कन्या को जन्म तो दिया लेकिन जन्म देने के बाद दोनों की हालत बिगड़ गई जब तक दोनों को बचाने की व्यवस्था की जाती तब तक जच्चा बच्चा दोनों ने दम तोड़ दिया । इस घटना के बाद घर परिवार में कोहराम मच गया ।मृतक महिला का शब घर लाया गया। यहां परिवार के लोगों द्वारा मृतक महिला के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर महिला के मायके वाले मौके पर पहुंचे। जहां बेटी के शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। बताते हैं इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। बल्कि दोनों परिवारों की सहमति से प्रसूता का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के पिता बालक राम निवासी दारापुर पांचाल घाट ने बताया कि उन्हें बेटी के ससुराल वालों ने प्रसव काल के दौरान हुई मौत की सूचना दी थी उन्हीं की सूचना पर बे अपनी बेटी की ससुराल गांव भुक्सी पहुंचे थे।

रिपोर्ट मनोज सक्सेना शमसाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नहर पट्टी पर बेखौफ बाइक सवारों का आतंक! दौड़ लगा रहे छात्र का 16 हजार का मोबाइल झपटकर फरार

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में मोबाइल छिनैती की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, पहले भी दो[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS एमएलसी रण: औचक निरीक्षण पर निकले एसडीएम का पारा सातवें आसमान पर, ‘अंधे’ मिले कैमरे तो अफसरों की उड़ गई हवाइयां!

 KAIMGANJ NEWS–लापरवाही पर लाल हुए हाकिम: बंद तीसरी आंख देख जमकर लगाई लताड़, अल्टीमेटम देकर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes