शमसाबाद फर्रुखाबाद 2 अगस्त 2022 कहीं नकब लगाकर तो कहीं नलकूप की कोठरी का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। सिचाई ब्यबस्था ठप्प किसान परेशान। पीड़ित नलकूप स्वामियों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ शमशाबाद पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । जानकारी के अनुसार शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर सैदबाड़ा निवासी देवेंद्र कुमार उर्फ कल्लू जिनका नलकूप गांव के ही पास में है। जिससे क्षेत्रीय किसानों की फसलों की सिंचाई का कार्य किया जाता है । बीते दिवस की रात अज्ञात चोरों द्वारा नलकूप के गेट का लॉक तोड़कर अज्ञात चोरों ने कोठरी के अंदर एक स्टार्टर तथा अन्य सामान चोरी कर लिया । इसी तरह यहीं के रहने वाले शिवराज सिंह जिनका नलकूप किसरोली जाने बाले चकरोड के निकट स्थित है ।अज्ञात चोरों ने बीते दिवस की रात्रि नलकूप की दीवार में नकब लगाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब सुबह के लोग नित्य क्रिया के लिए गुजर रहे थे। नलकूप की कोठरी में नकब का नजारा देखा ।ग्रामीणो के होश उड़ गए। घटना की सूचना नलकूप स्वामी को दी गई। जिस पर नलकूप स्वामी ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी की । नलकूप स्वामी के अनुसार अज्ञात चोरों द्वारा नलकूप ने एक स्टार्टर विद्युत केबिन तथा कुछ कृषि यंत्र संबंधित समान चुरा लिया गया है। उधर अज्ञात चोरों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कहीं नलकूप की कोठरी के मुख्य गेट का लॉक तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया तो कहीं नलकूप की कोठरी में नकब लगाकर हजारों की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया दोनों नलकूप स्वामियों ने पुलिस चौकी फैजबाग को अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की । मालूम रहे इससे पूर्व में भी अज्ञात चोरों द्वारा कुछ स्थानों पर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। अलग-अलग स्थानों के नलकूपों से हुई चोरी की घटनाओं के बाद क्षेत्रीय किसानों में दहशत का माहौल देखा जा रहा है।
शमसाबाद से मनोज सक्सेना की रिपोर्ट
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक
KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा
KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश
KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]
Jul
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार
KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’
KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत
KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]
Jun
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मेहराब शाह वलीह के उर्स में गूंजीं सूफियाना सदाएं, कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने बांधा समां; सपा नेता अन्ने खान को पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
KAIMGANJ NEWS –रायपुर खास में दो दिवसीय उर्स मुबारक अकीदत के साथ सम्पन्न, अमन-चैन और[...]
Jun