आवारा सांड के हमले में हुई पालतू गाय की मौत

Picsart 22 07 28 20 49 39 542

कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 जुलाई 2022
नीलगाय, जंगली सूअर पहले से ही ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए समस्या बने हुए थे। अभी काफी लंबे समय से निराश्रित गोवंश भी समस्या बन चुका है। हालांकि शासन ने गौशालाएं खुलवाकर आवारा गौवंश की समस्या का समाधान करने का प्रयास तो किया लेकिन व्यवस्था के अभाव में यह योजना समय से पहले ही दम तोड़ गई। ग्राम प्रधानों ने बजट का अभाव बताकर ,जहां कहीं भी गौशालाए खोलकर गोवंश रखने की व्यवस्था की थी। आज अधिकांश गौशालाए समाप्त हो चुकी हैं। इसी के साथ निराश्रित गोवंश की समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही है। पशुपालक भी दूध का पूरे समय तक लाभ लेने के बाद अपनी पालतू गायों को रात के अंधेरे में हांककर दूरदराज के क्षेत्रों में छोड़ आते हैं। इसी तरह यह समस्या और विकराल होती जा रही है। आज कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के गांव नरैनामऊ में एक हिंसक हो चुके आवारा सांड ने घर से कुछ दूरी पर बंधी दूध दे रही कुछ माह की गर्भवती पालतू गाय पर रात के अंधेरे में हमला कर दिया और उसे पटक-पटक कर सांड मारता रहा। जिससे गाय की दर्दनाक मौत हो गई ।यहां गांव में कई आवारा निराश्रित सांड तथा गाय विचरण करते हैं। जो रात में आपस में लड़कर आवाज निकालते रहते हैं। इसी धोखे में गोपालक रहा और वह अपनी पालतू गाय को बचाने नहीं पहुंच पाया। गाय पर हमला रात के लगभग 12:00 बजे हुआ । यह भी संभव है कि गहरी नींद में सोए गाय के मालिक अरविंद पुत्र भारत सिंह कुछ जान ही न पाए हो और सांड गाय को मारता रहा। गाय को मारने के बाद गुस्से में भरे सांड ने उसकी बछिया को भी उठाकर पटक दिया। जिससे उसकी हालत मरणासन्न बनी हुई है। घटना की सूचना देने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने कहा कि यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है। इसलिए इसकी जांच कर मुआवजा आदि की व्यवस्था करने का कोई नियम ही नहीं है। खैर जो भी हो निराश्रित गोवंश की समस्या से लगभग क्षेत्र का हर गांव परेशान है। सभी का कहना है कि शासन को चाहिए कि वह प्रशासन को निर्देशित कर इस समस्या का कोई स्थाई समाधान करा दे।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS तीन स्कूलों की एक साथ छुट्टी बनी ‘जाम का जंजाल’, आधे घंटे तक फंसी रही 108 एम्बुलेंस, पुलिस चौकी के सामने बेबस दिखा ट्रैफिक

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। कायमगंज-कंपिल मार्ग पर इन दिनों भीषण जाम आम लोगों के लिए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं हुआ, पैर में लगी गोली, दबोचा

KAIMGANJ NEWS खाकी का एक्शन: मुठभेड़ में 25 हज़ारी इनामी गोकश चंदा ढेर तो नहीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS 7:30 बजे खुलना था ज्ञान का मंदिर, गुरुजी गायब! स्कूल के बाहर इंतज़ार करते रहे नौनिहाल, शिक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल”

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। शासन की ओर से प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS अखिलेश यादव के 53वें जन्मदिन पर सपा में जश्न का माहौल, 10 किलो का केक कटा, 53 पौधे लगाकर दिया हरियाली का संदेश

KAIMGANJ NEWS –फर्रुखाबाद में जगह-जगह मनाया गया जन्मोत्सव, कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का लिया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS केले के बाग में मांस के अवशेष मिलने से मचा हड़कंप, घायल गोवंश को सुरक्षित कर , कराया उपचार

KAIMGANJ NEWS-फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य, नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे; पुलिस हर पहलू[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS हाईवोल्टेज इश्क का ड्रामा: चार बच्चों की मां के प्यार में दीवाना युवक 200 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा, बोला—’प्रेमिका को बुलाओ, तभी उतरूंगा’

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। प्यार में दीवानगी की कहानियां तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS गंगा दशहरा पर व्यापारियों ने दिखाई सेवा भावना, शर्बत वितरण कर राहगीरों और श्रद्धालुओं को दी गर्मी से राहत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes