– जीएसटी टीम तथा तंबाकू व्यापारी ने काफी देर तक आपस में बातचीत कर मीडिया से दूरी बनाते हुए गोदाम गेट पर लगवाए ताले
कायमगंज / फर्रुखाबाद 28 जुलाई 2022
आज नगर से उत्तर की ओर बाबा जूही शाह मजार के पास स्थित सरस्वती विशेष टोबेको कंपनी की गोदाम पर जीएसटी टीम का छापा पड़ा । छापे की सूचना कार्यवाही से पहले खुद ही जीएसटी टीम ने फोन कर मीडिया को दी थी । उसी की सूचना पर जब कई पत्रकार वहां पहुंचे । तो उन्हें देखते ही फर्म प्रोपराइटर / स्वामी बबलू गुप्ता तथा उनके बेटे लकी गुप्ता ने जीएसटी टीम को इशारा कर एक तरफ बुलाया और कुछ देर बात की । इसके बाद तुरंत पलट कर उन्हीं पत्रकारों को जिन्हें टीम ने खुद सूचना देकर बुलाया था। सभी से बाहर जाने के लिए कहा गया। कुछ भी कहने या बताने से पहले गोदाम मालिक ने मौजूद अपने लोगों के माध्यम से पूरी मीडिया टीम को बाहर निकाल दिया, और इसके बाद गोदाम के सभी गेटों पर अंदर और बाहर से ताले जड़ दिए गए । इतना सब करने के बाद जीएसटी टीम ने गोदाम की स्थिति को देखा होगा । जब छापे की कार्यवाही खत्म कर दी गई। इसके बाद जीएसटी टीम के प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति ने फिर मीडिया को वहां आने के लिए कहा ।जहां उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि गोदाम के ताले लगाना व्यापारी का अपना निजी मामला है। मैं इसमें कुछ नहीं कर सकता। मैंने कार्यवाही पूरी कर ली है और की गई कार्यवाही की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस फर्म का दिसंबर 2021 में एक ट्रक सचल दल द्वारा अलीगढ़ में पकड़ा गया था ।जिसमें 28% जीएसटी वाला माल लोड था । किंतु बिल 5% जीएसटी वाले माल का बनाया गया था । इस तरह एक ही बिल पर 23% जीएसटी कर चोरी की गई थी ।
ज्वाइंट कमिश्नर के अनुसार उसी आधार पर आज कंपनी के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया । उन्होंने बताया की इस फर्म का पिछले 3 वर्ष से टर्नओवर कम होता जा रहा है। इसी के साथ जीएसटी कर भी बहुत ही कम अदा किया जा रहा था। उसका कारण यही है कि 28% टैक्स वाले माल को 5% टैक्स वाला माल दिखा कर सप्लाई की जाती है। यही कारण है कि 28% जीएसटी कर की फर्म द्वारा अदायगी में लगातार गिरावट आती रही। जिससे स्पष्ट होता है कि 5% कर लगाकर 28% बाले माल का व्यवसाय किया जाता रहा और इस तरह कर अपवंचना के मामले में हेराफेरी होती रही। निरीक्षण के संबंध में बताते हुए ज्वाइंट कमिश्नर जीएसटी ने कहा कि इनकी गोदाम में लगभग 35 लाख रुपए का माल मिला है। जिसमें पत्ती नस ओरछा किस्म का माल है ।समेकित रूप से माल में से कुछ 5% का है और कुछ 28% का लेकिन हेराफेरी करके जो टैक्स चोरी की गई प्रथम दृष्टया फर्म को 6,28,350 रुपया जीएसटी कर जमा करने का आदेश दिया गया है। अभिलेखों के संबंध में पूछे जाने पर अधिकारी का कहना था कि फर्म स्वामी द्वारा एक रजिस्टर दिखाया गया। जिसमें कोई भी विवरण माल की क्वालिटी से संबंधित या जीएसटी प्रतिशत दर्शाने वाला नहीं था। बरहाल स्थिति को देखकर तथा टीम की कार्यशैली पर नजर डालने से यह बात साफ हो रही थी, कि छापेमारी होने से पहले ही फिक्स मैचिंग में बदल गई थी। शायद इसीलिए करोड़ों के माल में कुछ लाख का ही माल दर्शाते हुए मामूली सा जुर्माना लगाकर छापेमारी की कार्यवाही पूरी दिखा दी गई। यदि वास्तव में इस फर्म की नगर स्थित सभी गोदामों को खंगाला जाए ,तो करोड़ों की जीएसटी कर चोरी का पर्दाफाश होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। छापामार टीम में ज्वाइंट कमिश्नर हरिलाल प्रजापति के अतिरिक्त एसीएस चरण सिंह ,एसी अतुल कुमार ,सीटीओ गणेश यादव ,सीटीओ अभिषेक मिश्रा सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता
KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’
KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS हवस और बेवफाई का खूनी खेल: रिश्ते के ‘देवर’ संग मिलकर पत्नी ने उजाड़ा अपना ही सुहाग, दिल्ली का झांसा देकर राजस्थान में सिर कुचला
KAIMGANJ NEWS–शॉल पर लिटाई पति की लाश, दो मासूमों को बिलखता छोड़ प्रेमी संग फरार[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!
KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार
KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु
KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम
KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]
Oct