पिकअप की टक्कर से बाइक सवार तीन कांबडिया घायल- एक की दुखद मौत

Picsart 22 07 26 17 32 23 429

कायमगंज / फर्रुखाबाद 26 जुलाई 20-22
भगवान भोले पर जल चढ़ाने के लिए तीन युवक बाइक द्वारा गंगाजल लेने कंपिल अटैना घाट गए थे। वहां से गंगाजल लेकर वापस लौटते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए। घायलों में से एक की दुखद मौत हो गई। वही दूसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर किया जा चुका है । उनका तीसरा साथी हल्का सा ही घायल हुआ था। जिसे प्रथम उपचार देने के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज से ही खतरे से बाहर बता कर घर जाने की अनुमति दे दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार जनपद मैनपुरी थाना बिछवा के गांव सुनामई निवासी 22 वर्षीय अनुज पुत्र श्री चंद कश्यप एवं अक्षय कश्यप पुत्र सुखराम 30 वर्षीय तथा इसी गांव का अंकित कुमार पुत्र पवन कुमार ,भगवान भोले को जल चढ़ाने के लिए कांवड़ में जल भरने कंपिल अटेना घाट आए हुए थे। तीनों कावड़िए गंगाजल लेकर वापस लौट रहे थे ।उसी समय अटेना पुल से कंपिल मार्ग पर बसे गांव इकलहरा की पुलिया के पास तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप गाड़ी की चपेट में उनकी बाइक आ गई। जोरदार लगी टक्कर से तीनों बाइक सवार युवक उछल कर वहीं गिर पड़े । गंभीर हालत में सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 द्वारा तीनों घायलों को उपचार के लिए कायमगंज नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया । अस्पताल ड्यूटी पर मौजूद डॉ विपिन सिंह ने जांच के तुरंत बाद घायल अनुज एवं अक्षय को डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद के लिए रेफर कर दिया। जहां पहुंचते ही गंभीर रूप से घायल अनुज की दुखद मौत हो गई । उसके साथ ही घायल अक्षय की नाजुक हालत बता कर लोहिया अस्पताल से उसे आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई के लिए रेफर कर दिया गया है। जबकि तीसरे युवक अंकित के कोई विशेष चोट न पाए जाने पर उसे कायमगंज अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई थी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन अस्पताल पहुंचे ।जहां शव को देखते ही सभी बिलख-बिलख कर रो रहे थे । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया । इसके बाद मृतक के शव को उसके परिजन अंतिम संस्कार के लिए अपने गांव सुनामई लेकर चले गए।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कम्पिल सीएचसी में ‘सिस्टम’ बीमार: मासूम के हाथों में थमाई झाड़ू, नदारद मिले डॉक्टर; दवा काउंटर पर ताला लटका तीमारदारों से की अभद्रता

KAIMGANJ NEWS –अस्पताल परिसर में नाबालिग बच्ची से सफाई कराने का वीडियो वायरल, स्वास्थ्य महकमे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes