-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 11 सितंबर 2022
आज कल इंसान का ईमान बहुत कमजोर हो चुका है, न जाने कब , उसकी नियत छोटी सी चीज पर ही खराब हो जाए । कुछ कहा नहीं जा सकता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज में आज रात ऐसा ही नजारा देखने को मिला। जहां जन सेवा के लिए रखा गया स्टेचर तथा गद्दा एक रिक्शे पर लदवाकर युवक चोरी छुपे लिए जा रहा था । बताया गया कि यह सामान महिला वार्ड से निकाला गया था। जिसे ई- रिक्शे पर लादकर ग्राम पितौरा स्थित एक प्राइवेट नर्सिंग होम में ले जाया जा रहा था। कुछ लोगों का कहना था कि कुछ समय पहले यहां एक फार्मासिस्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय तक तैनात रहीं। अब उनका ट्रांसफर कहीं बाहर जनपद में हो चुका है। जो युवक सामान लदवा कर लिए जा रहा था ।वह इसी नर्सिंग होम में काम करता है। घटना के अनुसार जब ई रिक्शे पर स्टेचर और गद्दा लादकर ले जाया जा रहा था।
उसे खुद अस्पताल अधीक्षक ने देखा और रोकने के लिए कहा तो वहां ड्यूटी पर मौजूद एक फार्मासिस्ट तथा कुछ कर्मचारियों ने दौड़ कर ई-रिक्शा को रोक लिया और ई रिक्शा चालक पर चोरी करने की बात कह कर डांटा। ई रिक्शा वाले ने कहा की साहब मुझे तो किराए पर लाया गया, सामान तो वह एक सज्जन जो स्कूटी से आगे जा रहे हैं। उन्होंने लदवाया है। मैंने ना सामान चुराया है और न सामान से मेरा कोई मतलब है। इतना सुनते ही स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्कूटी पर जा रहे युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया । पकड़े गए युवक को कोतवाली लाया गया। जहां पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम शिवम पुत्र ललित निवासी ग्राम पितौरा कोतवाली कायमगंज बताया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए सीएचसी के फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने पुलिस को लिखित तहरीर भी दी थी। लेकिन कुछ कारणों के चलते मजबूर पुलिस ने पकड़े गए युवक का चालान धारा 151 में करके मामले को रफा-दफा कर दिया ।चुरा कर ले जाया जा रहा सामान रात को ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ई रिक्शे से उतरवाकर अस्पताल में ही रखवा दिया था ।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान रंग डालने तथा बाइक की टक्कर लगने पर दो पक्ष भिड़े, किया सांप्रदायिकता भड़काने का असफल प्रयास
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सदभावना मंच ने फिर आयोजित किया आमने सामने कार्यक्रम*
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
बंदरों के हमले से किशोर हुआ घायल- हालत गंभीर
-
निर्वाचक नामावली में आधार लिंक ड्यूटी से 2 बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी चल रहे लगातार अनुपस्थित
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb