कायमगंज न्यूज़ / फर्रुखाबाद न्यूज़ 11 सितंबर 2022
-
चप्पे-चप्पे पर तैनात फोर्स,
-
सायरन बजाती गाड़ियां
-
पुलिस छावनी बना कायमगंज
अभी 2 दिन पहले गणेश प्रतिमा विसर्जन यात्रा के समय नगर में रंग गुलाल डालने एवं बाइक की टक्कर लगने को लेकर मारपीट के साथ हंगामे की स्थिति पैदा हो गई थी। हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने भारी हुजूम के साथ कोतवाली का घेराव कर नारेबाजी के साथ कोतवाली गेट के सामने बाला मुख्य मार्ग जाम कर दिया था । विषम स्थिति के उत्पन्न होते ही क्षेत्रीय विधायक तथा सीओ ने लोगों को समझा-बुझाकर आरोपी पक्ष के दो युवकों को गिरफ्तार होने की बात कहते हुए मामले को शांत करा दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों का एफ आई आर दर्ज होने के बाद अगले दिन ही चालान कर दिया था । लेकिन दो संप्रदायों के बीच हुए विवाद के कारण मामला पूरे नगर में सनसनी युक्त बन गया था। हालांकि कोई अप्रिय घटना प्रशासन तथा पुलिस की सक्रियता के चलते नहीं हो सकी । फिर भी तनाव की स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया। वही पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहराब आलम ने पुलिस की सक्रिय रणनीति बनाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कायमगंज जयप्रकाश को निर्देशित करते हुए जिले से तथा पड़ोसी थानों का पर्याप्त संख्या में पुलिस बल बुला लिया।
कोई अनहोनी घटना की आशंका पर विराम लगाने के लिए नगर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए। पुलिस गश्त बढ़ा दी गई। पुलिस फोर्स को तहसील पुलिया पुल गालिब, जामा मस्जिद ,घटना वाले स्थल तथा श्यामा गेट, मेन चौराहा, पुरानी गल्ला मंडी चौराहा ,ट्रांसपोर्ट चौराहा आदि स्थानों के साथ ही चिन्हित एवं संभावित स्थानों पर लगा दिया गया है। पूरे नगर में सायरन बजाती हुई गाड़ियां स्थिति पर नजर रखते हुए लगातार दौड़ रही हैं । किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें। यदि कोई व्यक्ति गलत काम करेगा या भड़काने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। फिर वह चाहे कोई भी हो । साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि यदि अफवाह फैलाता हुआ या लोगों को भड़काने का प्रयास करने वाला कोई व्यक्ति ऐसा करने का प्रयास कर रहा है। तो उसकी सूचना तत्काल सक्षम अधिकारियों और पुलिस को दें। जिससे समय रहते ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जा सके ।
फिलहाल इस तरह की सक्रियता के कारण पूरे नगर कायमगंज में शांति बनी हुई है। कहीं से भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना या फिर घटना को करने के प्रयास अथवा गलत अफवाह फैलाने या भड़काने जैसी कोई सूचना नहीं मिली है । फिर भी प्रशासन तथा पुलिस कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहता। जिससे कि कोई सिरफिरा व्यक्ति सांप्रदायिकता भड़काने में कामयाब न हो सके । स्थिति पर उप जिलाधिकारी संजय सिंह ,पुलिस क्षेत्राधिकारी सोहरावआलम ,प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश पाल कड़ी निगाह बनाए हुए हैं। वे अपने अधीनस्थों को निर्देश देते हुए खुद भी नगर में भ्रमण कर लोगों से संपर्क करते हुए शांति बनाए रखने की अपील कर रहे हैं। स्थानीय खुफिया एजेंसी के अधिकारी भी लगातार अपने सूत्रों के माध्यम से जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। अमन पसंद लोगों का कहना है कि कायमगंज में कभी भी सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ । यहां की गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से सजीव रही है और आगे भी आपस में मिलजुल कर रहने के साथ ही हम अपनी गंगा जमुनी तहजीब को आंच नहीं आने देंगे।
रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान
और पढें:-
-
जैन श्रमण संस्कृति के पर्युषण महापर्व का श्रद्धा एवं भक्ति पूर्ण वातावरण में हुआ आयोजन
-
ई रिक्शा पर सरकारी अस्पताल से गद्दा तथा स्टेचर लदवाकर ले जाने वाला रंगे हाथों पकड़ा गया
-
शौच क्रिया के लिए गई महिला के उचक्के ने नोचे कुंडल
-
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में पंजीकृत मरीजों को दवाइयां तथा वैक्सीनेशन के साथ दिया चिकित्सीय परामर्श
-
सांझी महोत्सव को देखते हुए कोतवाली परिसर में बुलाई गई संभ्रांत नागरिकों की बैठक
-
खुलेआम चल रहा अवैध गैस रिफिलिंग का धंधा
-
कायमगंज न्यूज़:- विद्यालय निरीक्षण के दौरान अधिकारी को प्राइमरी के बच्चे ने सुनाए 25 तक पहाड़े
-
झोपड़ी नुमा मकान में लगी आग ट्रैक्टर पंपिंग सेट तथा अन्य सामान जलकर हुआ बर्बाद
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!
KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी सोती रही, शातिर काटते रहे ताले: कायमगंज के अरियारा में एक ही रात दो घरों का ‘सफाया’, लाखों के गहने और बर्तन तक समेट ले गए चोर
KAIMGANJ NEWS –पहले रेलवे स्टेशन की कैंटीन पर बोला था धावा, अब देहात में मचाया[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर
KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!
KAIMGANJ NEWS सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा
KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’
KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खाकी की नाक के नीचे चोरों का तांडव: RPF-GRP सोती रही, कायमगंज स्टेशन पर कैंटीन खंगाल चिप्स-कुरकुरे तक ले उड़े शातिर!
KAIMGANJ NEWS –सनसनीखेज: 30 मीटर पर RPF, 100 मीटर पर GRP चौकी… फिर भी बेखौफ[...]
Oct
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!
KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]
Oct