Kaimganj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां तथा बेटा हुआ घायल- मां की दुखद मौत

Kaimganj News, Farrukhabad News

Kaimganj News / जयपाल सिंह यादव,दानिश खान:अपने पुत्र के साथ बाइक द्वारा मौत की सूचना पर गई महिला वहां से अपने घर लौट रही थी। महिला की बाइक में ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे महिला की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला तथा उसके पुत्र को भर्ती कराया गया । जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने देखने के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार थाना शमशाबाद क्षेत्र के ग्राम अलेपुर पीत धौलेश्वर निवासी सरोजिनी पत्नी बांकेलाल राजपूत उम्र लगभग 55 वर्ष अपने बेटे सुनील के साथ थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम खेतलपुर सौरिया अपनी रिश्तेदारी में गमी में गई हुई थी।

आज दोपहर जब वह अपने बेटे के साथ बाइक द्वारा घर वापस लौट रही थी। तभी रास्ते में ग्राम धमधमा चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रक संख्या यूपी 75 बी 3728 ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे अनिल उछलकर दूर जा गिरा। वही महिला की बाइक से गिरकर तथा ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया है कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों की मदद से महिला तथा उनके बेटे को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अमरेश ने महिला को देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजन का रो -रो कर बुरा हाल था। महिला अपने पीछे 3 पुत्र एवं दो पुत्रियों को छोड़कर इस दुनिया से विदा ले गई।

जानकारी के अनुसार महिला के पति की कोरोना काल में पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बेटे सुनील का रो- रो कर बुरा हाल था। सूचना पाकर कायमगंज सरकारी अस्पताल पहुंची शमशाबाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए फतेहगढ़ भेजा है।। वही ट्रक चालाक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

और पढें:-

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes