भाकियू नेताओं ने स्वास्थ्य अधीक्षक के कमरे में लटकते ताले को देख किया हंगामा ,लगाया जन स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही का आरोप

Picsart 22 09 15 18 26 31 854

कायमगंज / फर्रुखाबाद 15 सितंबर 2022
भारतीय किसान यूनियन के नेता तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे थे। जहां किसी पीड़ित ने पहुंच कर किसान नेताओं को बताया कि पड़ोस के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जन स्वास्थ्य सेवाओं के साथ खुला खिलवाड़ किया जा रहा है ।पीड़ित की बात सुनते ही धरना खत्म करने के बाद बे कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ।जहां चिकित्सा अधीक्षक के कमरे में लगे ताले को देखकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर चले हंगामे के बाद चिकित्सा अधीक्षक अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने किसान यूनियन के नेताओं से वार्ता की । किसान यूनियन के लोगों ने चिकित्सा अधीक्षक को बताया कि अस्पताल में डिलीवरी के नाम पर अवैध वसूली की जाती है। इसके अलावा यहां आने वाले मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखकर दी जा रही हैं। वही रक्त परीक्षण एवं अन्य जांचें कराने के नाम पर यहां सभी अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बाहर से लैब से सांठगांठ है। जिसके चलते बाहर की रिपोर्ट ही यहां के चिकित्सक एवं अन्य कर्मचारी प्राइवेट रूप से बुलाकर करवाते हैं। किसान नेताओं का खुला आरोप था कि यह सब कुछ अनियमितताएं एवं जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ आपकी शिथिलता के कारण आपके अधीनस्थ खुलेआम कर रहे हैं। इसलिए इसके लिए सबसे पहले सक्षम अधिकारी होने के नाते आपको ही जिम्मेदार माना जा रहा है। भाकियू नेताओं ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि शासन की नीति के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं ,अन्यथा की स्थिति में उनका संगठन व्यापक रूप से विरोध करते हुए, जनतांत्रिक ढंग से धरना प्रदर्शन अस्पताल परिसर में ही करने को विवश होगा।

 

रिपोर्ट जयपाल सिंह यादव, दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सरकार की आमद मरहबा’ से गूंजी कायमगंज की गलियां: ईद मिलादुन्नबी पर निकला ऐतिहासिक जुलूस, फूलों की बारिश से महका शहर

KAIMGANJ NEWS –आकर्षक रोशनी से नहाया नगर, घोड़ों और बाइकों के काफिले के साथ उमड़ा[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes