Farrukhabad news समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने से इनकार करते ही महिला सिपाही ने पीड़िता को पीटा

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Farrukhabad news फर्रुखाबाद 24 मई024

एक बार फिर खाकी को होना पड़ा शर्मसार -जब महिला सिपाही ने परिवार परामर्श केंद्र पहुंची ,पीड़ित महिला को मार पीट कर मानव अधिकार की धज्जियॉ उड़ा दी । बताया जा रहा है कि दबाव में आकर समझौता पत्र पर पीडिता ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया । इसी बात पर महिला सिपाही अपना आपा खो बैठी । पुलिसिया रौब में महिला सिपाही ने पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी ।इतना ही नहीं पीड़िता के कपड़े भी फाड़ दिए। जिस पर पीड़ित महिला ने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय गुहार लगाई है। विवरण के अनुसार कोतवाली मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव बहोरीकपुर निवासी गोल्डी पुत्री स्वर्गीय कंचनलाल का विवाह जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के अंतर्गत ग्राम अमोलर निवासी विक्रम पुत्र राजपाल के साथ दो वर्ष पूर्व हुआ था ।जिसमें पीड़िता के भाइयों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था ।लेकिन ससुराल वाले दान दहेज से संतुष्ट नहीं हुए ।ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे ।और विक्रम उसे उसके गांव के बाहर छोड़ आया और जान माल की धमकी दी ।पीड़ित महिला ने महिला थाने में सूचना दी। जिस पर महिला पुलिस ने थाने में बुलाया । पीड़िता ने महिला थाने में अपनी बात बताई। उसके बाद पुलिस द्वारा पीड़िता को परामर्श केंद्र बुलाया गया ।जहां दोनों पक्षों में समझौता कराने का प्रयास किया गया । बात न बन पाने पर जब महिला से जबरन समझौता पत्र पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। तो पीड़िता ने इनकार कर दिया ।इसी बात को लेकर महिला सिपाही ने उसके साथ मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला ने पुलिस अधीक्षक को अपनी आप बीती सुना । तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
रिपोर्टर = दीपक कुमार – फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खेलते-खेलते मौत के आगोश में समाया डेढ़ साल का लविक, नन्हे हाथों ने थाम लिया था ‘मौत का तार’

KAIMGANJ NEWS –खुले तारों की चिंगारी ने बुझा दिया घर का अकेला चिराग, कायमगंज के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में जहरीले नागों का तांडव: डसने से मासूम छात्र की दर्दनाक मौत, 8 साल की बच्ची लड़ रही जिंदगी और मौत की जंग!

KAIMGANJ NEWS –जमीन पर सो रहे किशोर को काल बनकर डसा, अस्पताल पहुंचते ही थमी[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खाद्य सुरक्षा विभाग पर व्यापारियों का हल्लाबोल! नियमों की आड़ में उत्पीड़न का आरोप, 15 मांगों से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में व्यापार मंडल ने खोला मोर्चा, एसडीएम के माध्यम से केंद्रीय प्राधिकरण[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS टीकाकरण को लेकर कायमगंज सीएचसी में घमासान! 13 दिन से धरनारत आशाओं से भिड़ा नवजात का तीमारदार

KAIMGANJ NEWS –वैक्सीन कक्ष में ताले की बात पर बिगड़ा माहौल, अभद्रता और आंदोलन खत्म[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS राममय हुआ कायमगंज: 29 नयनाभिराम झांकियों संग निकली रघुवर की शाही बारात, फूलों से पटीं सड़कें, थिरके श्रद्धालु

KAIMGANJ NEWS –अल्मोड़ा और बहजोई की नृत्यांगनाओं ने बांधा समां, मेरठ-मैनपुरी के ब्रास बैंड की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दहाड़ीं बेटियां, गूंजा कायमगंज: ‘मिशन शक्ति’ के तहत सड़कों पर उतरी नारी शक्ति, शोहदों को कड़ा पैगाम

KAIMGANJ NEWS –पुल गालिब से कोतवाली तक चला प्रशासन का महा-अभियान; एसडीएम-सीओ ने भरी हुंकार—’आधी[...]

FARRUKHABAD NEWS

Farrukhabad news फर्रुखाबाद में सनसनी: सर्राफ को डंडों से पीटकर 2 लाख की सोने की चेन व नकदी लूटी, पुलिस बोली— ‘मामला संदिग्ध’

Farrukhabad news — कंपिल-सिवारा मार्ग पर सवितापुर के पास बाइक सवार नकाबपोशों का तांडव, चीख-पुकार[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes