KAIMGANJ NEWS न्यायालय आदेश पर नकली गुड़ की सील गोदाम खोली तो अन्दर नहीं मिला कोई सामान

Picsart 25 07 03 06 12 55 584

KAIMGANJ NEWS- सील कार्यवाही के समय गोदाम में दो हजार किलो ग्राम तैयार गुड़ , कई टीन राव व वारदाना आदि समान की सूची बना किया गया था सील – आखिर कहां गया – जबकि कारोबारी 95 हजार रुपए का जुर्माना न्यायालय आदेश पर कर चुका है जमा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
यह सनसनी खेज खबर पूरे कायमगंज में जंगल में लगी आग का तरह फैलकर चर्चा का विषय बन गई है । घटना क्रम के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजीव कुमार भारद्वाज ने लालकुंआ के पास वर्मा वाले विशाल अहाते में स्थित गोदामों में से एक गोदाम किराए पर ले रखी है । जिसमें वे गुड बनाने का कारोबार किया करते थे । बता दें कि इस अखाद्य पदार्थ निर्माण का पता चलने पर दिनांक26/9/2019 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम द्वारा छापा मारकर गोदाम को सील कर कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। गोदाम सील कार्यवाही के समय मौके पर गोदाम में दो
हजार कि ० ग्रा० तैयार गुड़ व 65 टीन राव से भरे एवं 76 पैकिट  चीनी के तथा वारदाना आदि सामान मिला था , को सूचीबद्ध कर कार्यवाही पूरी कर दी गई थी । इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला न्यायालय में पहुंचा था । जहां तमाम कानूनी विश्लेषण के बाद आरोपी पर न्यायालय ने 95 हजार रुपए का अर्थ दंड निर्धारित का जजमेन्ट दे दिया । उसी के अनुपालन में आरोप सिद्ध कारोबारी ने पूरी अर्थदंड की निर्धारित धनराशि जमा कर न्यायालय से गोदाम की सील तुडवाने का आदेश प्राप्त किया ।
इनसैट : –
सील खुलने पर गोदाम में नहीं मिला कुछ भी सामान
कायमगंज :-
संजीव कुमार भारद्वाज द्वारा गुड़ बनाने तथा बेचने के मामले में विधिक कार्यवाही के बाद कोर्ट आदेश पर आज अरुण मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे । जहां उन्होंने सील हटवाकर लिखित सुपुर्दगी के अनुसार लगे ताले की चाबी मांगी तो पता चला कि चावी ब्रजमोहन गुप्ता उर्फ लालू के पास थी ।जो नहीं मिली। इस के बाद गोदाम का ताला तुड़वाया गाया।जब  अंदर देखा तो सील किया कोई सामान वहां नहीं मिला । यह देख सभी भौंचक्के रह गए । खाद्य सुरक्षा टीम का कहना था कि वे स्थलीय स्थिति की आख्या उचित माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे । बताया जा रहा है कि गोदाम की पिछली दीवार काटकर माल गायब किया गया और दीवार की फिर से चिनाई कर वहीं सटाकर एक नया कमरा तैयार कर दिया गया । इस संबंध में आरोपी बनाए गए संजीव कुमार भारद्वाज का कहना है कि सील के समय से अबतक वह २लाख रुपया गोदाम भाड़ा दे चुका है वहीं 2 -50 लाख रुपए का माल तथा 2 – ०० लाख रुपए का बारदाना ब अन्य सामान कुल मिलाकर उसे लगभग7 लाख रुपए का नुकशान हुआ है । इसके लिए वह एक बार फिर न्यायालय में अपील करेगा ।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दिनदहाड़े मौत का तांडव! लूट के बाद बुजुर्ग दंपति का गला घोंटकर कत्ल, कायमगंज कांपा

KAIMGANJ NEWS –लकवाग्रस्त वृद्ध और पत्नी की नृशंस हत्या से शहर में सनसनी, घर में[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news टीईटी अनिवार्यता के विरोध में उतरे शिक्षक सड़कों पर ….

Farrukhabad news – जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर जताया आक्रोश – ज्ञापन सौंप बताया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAMALGANJ NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news 24 घंटे में ई-रिक्शा चालक के खाते से उड़े 70 हजार रुपए

Farrukhabad news -:करिश्मा साइबर क्राइम का :- – परेशान खाता धारक न्याय की उम्मीद में[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes