KAIMGANJ NEWS- सील कार्यवाही के समय गोदाम में दो हजार किलो ग्राम तैयार गुड़ , कई टीन राव व वारदाना आदि समान की सूची बना किया गया था सील – आखिर कहां गया – जबकि कारोबारी 95 हजार रुपए का जुर्माना न्यायालय आदेश पर कर चुका है जमा
कायमगंज /फर्रुखाबाद
यह सनसनी खेज खबर पूरे कायमगंज में जंगल में लगी आग का तरह फैलकर चर्चा का विषय बन गई है । घटना क्रम के बारे में मिली जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला नुनहाई निवासी संजीव कुमार भारद्वाज ने लालकुंआ के पास वर्मा वाले विशाल अहाते में स्थित गोदामों में से एक गोदाम किराए पर ले रखी है । जिसमें वे गुड बनाने का कारोबार किया करते थे । बता दें कि इस अखाद्य पदार्थ निर्माण का पता चलने पर दिनांक26/9/2019 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम द्वारा छापा मारकर गोदाम को सील कर कारोबारी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। गोदाम सील कार्यवाही के समय मौके पर गोदाम में दो
हजार कि ० ग्रा० तैयार गुड़ व 65 टीन राव से भरे एवं 76 पैकिट चीनी के तथा वारदाना आदि सामान मिला था , को सूचीबद्ध कर कार्यवाही पूरी कर दी गई थी । इस प्रकरण में एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला न्यायालय में पहुंचा था । जहां तमाम कानूनी विश्लेषण के बाद आरोपी पर न्यायालय ने 95 हजार रुपए का अर्थ दंड निर्धारित का जजमेन्ट दे दिया । उसी के अनुपालन में आरोप सिद्ध कारोबारी ने पूरी अर्थदंड की निर्धारित धनराशि जमा कर न्यायालय से गोदाम की सील तुडवाने का आदेश प्राप्त किया ।
इनसैट : –
सील खुलने पर गोदाम में नहीं मिला कुछ भी सामान
कायमगंज :-
संजीव कुमार भारद्वाज द्वारा गुड़ बनाने तथा बेचने के मामले में विधिक कार्यवाही के बाद कोर्ट आदेश पर आज अरुण मिश्रा खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीम के साथ गोदाम पर पहुंचे । जहां उन्होंने सील हटवाकर लिखित सुपुर्दगी के अनुसार लगे ताले की चाबी मांगी तो पता चला कि चावी ब्रजमोहन गुप्ता उर्फ लालू के पास थी ।जो नहीं मिली। इस के बाद गोदाम का ताला तुड़वाया गाया।जब अंदर देखा तो सील किया कोई सामान वहां नहीं मिला । यह देख सभी भौंचक्के रह गए । खाद्य सुरक्षा टीम का कहना था कि वे स्थलीय स्थिति की आख्या उचित माध्यम से न्यायालय में प्रस्तुत करेंगे । बताया जा रहा है कि गोदाम की पिछली दीवार काटकर माल गायब किया गया और दीवार की फिर से चिनाई कर वहीं सटाकर एक नया कमरा तैयार कर दिया गया । इस संबंध में आरोपी बनाए गए संजीव कुमार भारद्वाज का कहना है कि सील के समय से अबतक वह २लाख रुपया गोदाम भाड़ा दे चुका है वहीं 2 -50 लाख रुपए का माल तथा 2 – ०० लाख रुपए का बारदाना ब अन्य सामान कुल मिलाकर उसे लगभग7 लाख रुपए का नुकशान हुआ है । इसके लिए वह एक बार फिर न्यायालय में अपील करेगा ।
ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मातृ शक्ति को नमन: किरन पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस पर सम्मान और संस्कारों का संगम
KAIMGANJ NEWS -मेधावी छात्रों की माताओं, शिक्षिकाओं और प्रतिभागियों का हुआ भव्य सम्मान, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS सी.पी. विद्या निकेतन में मातृदिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न, मेधावी छात्रों की माताओं का हुआ सम्मान
KAIMGANJ NEWS पूर्व पालिकाध्यक्ष रीता गंगवार बोलीं — माँ ही बच्चों की प्रथम गुरु –[...]
May
FARRUKHABAD NEWS
Farrukhabad news नाली के पानी को लेकर खूनी संग्राम: लाठी-डंडे, पाइप और बेलचे चले, जमकर पथराव — 7 घायल, तीन रेफर
Farrukhabad news शमशाबाद/फर्रुखाबाद। नगर क्षेत्र के मोहल्ला दलमीर खां में रविवार को नाली के पानी[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS मां के सम्मान में भावनाओं का सैलाब, मदर्स डे समारोह में बच्चों ने बांधा समां
KAIMGANJ NEWS गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा विद्यालय परिसर, माताओं की आंखें हुईं नम[...]
May
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news चौपाल पर सोते भाइयों पर चढ़ा बेकाबू लोडर, संविदा चालक की मौत
Farrukhabad news फर्रुखाबाद में तड़के दर्दनाक हादसा, एक युवक गंभीर घायल; चालक वाहन छोड़कर फरार[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS तेज रफ्तार पिकअप ने छीना मासूम कुनाल का बचपन, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद कंपिल थाना क्षेत्र के गांव हजरतगंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने[...]
May
FARRUKHABAD NEWS SHAMSHABAD NEWS
Farrukhabad news दो घंटे में दो दर्दनाक हादसे, सड़क और चौपाल पर बिखरीं जिंदगियां
Farrukhabad news -सुबह लोडर ने छीनी एक युवक की सांसें, दोपहर में ढाईघाट पुल पर[...]
May
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS “सी.पी. विद्या निकेतन में गूंजा शिक्षा और संस्कार का संदेश, पेरेंट्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम में उमड़ा अभिभावकों का उत्साह
KAIMGANJ NEWS मुख्य अतिथि दिनेश गंगवार बोले—‘बच्चों का भविष्य संवारने में स्कूल और अभिभावकों की[...]
May