KAIMGANJ NEWS सरकारी अस्पताल का भाजपा सांसद ने किया औचक निरीक्षण

Picsart 25 07 02 18 24 23 771

KAIMGANJ NEWS :- व्याप्त गंदगी, स्टोर में एक्सपायर डेट की दवाईयां, महिला चिकित्सक के उपस्थिति रजिस्टर पर फर्जी हस्ताक्षर, किन्तु डाक्टर साहिबा ड्यूटी से गायब जैसी घोरअनियमितताओं को देख जताई सांसद ने नाराजगी
कायमगंज / फर्रुखाबाद
फर्रुखाबाद क्षेत्र के भाजपा सांसद द्वारा किये गए औचक निरीक्षण में सरकारी अस्पताल कायमगंज की मिली बदहाल हालत पर सांसद ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है । आज सांसद ने कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया।

Picsart 25 07 02 18 25 39 984

व्याप्त गंदगी देख उनका पारा चढ़ गया। वहीं कुछ दवाई भी उन्हें एक्सपायर डेट की मिली । इस पर उन्होंने संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही कराने की बात कही है । वहीं महिला चिकित्सक ड्यूटी से तो गायब थी किन्तु उपस्थिति रजिस्टर पर बाकायदा हस्ताक्षर बने थे । बुधवार को फर्रुखाबाद के सांसद मुकेश राजपूत रक्तदान शिविर में एक अन्य अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद वह कायमगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे ‘ जहां सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी कक्ष में पहुंचकर वहां मौजूद मरीजों से उनके हाल-चाल लिए । इसके बाद वहां बने शौचालय का नजारा देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया । उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और वहीं कार्यवाही कराने की भी बात कही, इसके बाद वह महिला चिकित्सालय में पहुंचे, जहां उन्होंने मरीजों का हाल लेते हुए गहनता से निरीक्षण किया । इस दौरान महिला चिकित्सक डॉ० मधु अग्रवाल नदारत मिली इसके बाद जब उन्होंने हाजिरी रजिस्टर चेक किया तो रजिस्टर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनें पाए गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने शौचायलयों का हाल देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। बताया गया कि अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर शोभित पोस्टमार्टम ड्यूटी पर फतेहगढ़ गए हुए हैं। बताते चलें इस निरीक्षण में उन्हें एक लिपिक भी अस्पताल से गायब मिला । किन्तु उसके भी सिग्नेचर रजिस्टर पर बने थे । लेकिन वह मौजूद नहीं था। बताया गया कि सांसद दवा वितरण कक्ष में पहुंचे जहां उन्हें कई दवाइयां एक्सपायर डेट की मिली । इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई और शासन से इसकी शिकायत कर अवगत कराने की बात कही है। सूचना पर पहुंचे एसडीम कायमगंज ने निरीक्षण में मिली गंदगी तथा स्वास्थ्य सेवाओं से खिलबाड़ करने वाली घोर अनियमिताएं नोट की । जनसामान्य का कहना है कि निरीक्षण में इतनी कमियां पाई गई है यह कोई नई बात नहीं है , अब देखना यह है कि सांसद इस पर क्या रुख अपना कर बेहतर स्थिति के लिए कितना, क्या, और कब तक, सफल प्रयास कर कार्यवाही करायेंगे।

ब्यूरो चीफ जयपाल सिंह यादव दानिश खान

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news आधी रात को गरजी जेसीबी, ढहा दी दीवार: सोती रही महिला, बाल-बाल बची जान!

Farrukhabd news खाकी के सामने दबंगई का नंगा नाच? पीड़िता ने कंपिल पुलिस पर लगाए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बनारस में गरजेगी किसानों की आवाज: भाकियू लोकशक्ति का कायमगंज स्टेशन पर शक्ति प्रदर्शन, चिंतन शिविर के लिए ‘योद्धाओं’ का जत्था रवाना

KAIMGANJ NEWS –रामनगर पुराने पोखरा में 12-13 को मचेगा महामंथन, हुंकार भरने निकला भाकियू लोकशक्ति[...]

DELHI NEWS

Delhi newsबैंकों पर 72 घंटे का ताला: आज से थमेगा कामकाज, चेक क्लियरेंस से लेकर कैश तक अटकेगा; आर-पार के मूड में 8 लाख बैंककर्मी

Delhi news–बड़ी तैयारी: 5-डे वर्क वीक पर अड़ी यूनियनें, मांगें न मानीं तो 26 अक्टूबर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS फूलमती मंदिर के सामने धंसी सड़क, 10 फीट गहरे गड्ढे से मचा हड़कंप

KAIMGANJ NEWS –गणेश उत्सव से पहले व्यवस्था की खुली पोल, जलभराव में छिपा मौत का[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news मौत बनकर टूटी कच्ची छत: चीखों से थर्राया फर्रुखाबाद का नौली गांव, मलबे में दबा पूरा परिवार; 5 घायल

Farrukhabad news  ​तड़के 3 बजे भरभराकर जमींदोज हुआ दो कमरों का आशियाना, दीवारें ढहने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS व्यापारियों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने पर मंडी सचिव शैलेंद्र वर्मा सम्मानित

KAIMGANJ NEWS भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने माल्यार्पण, पगड़ी, शाल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes