Lucknow Uttar Pradesh news–विकसित भारत संकल्प यात्रा” मोदी जी के विकास की है ‘गारंटी’ .. डिप्टी सीएम पाठक

latest news, Kaimganj News, Farrukhabad News, TOP FARRUKHABAD NEWS,LATEST FARRUKHABAD NEWS,

Lucknow Uttar Pradesh news–साभार: –
लखनऊ / उत्तर प्रदेश( द एण्ड टाइम्स न्यूज )
‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण वर्चुअल माध्यम से लखनऊ के आलमबाग में विकास की गारंटी वाली वैन पर प्रसारित किया गया।इस दौरान जनता और लाभार्थियों के साथ उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक जन प्रतिनिधि भूपेंद्र सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को संबोधित करते हुये डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि “विकसित भारत संकल्प यात्रा” मोदी जी के विकास की ‘गारंटी’ की यात्रा है।उन्होंने कहा कि भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में पूरे देश में चल रही है। उत्तर प्रदेश में सभी गाँवों में और लखनऊ में सभी वार्डों तक हम लोग जा रहे हैं।उप मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं में जो लोग छुट गए हैं ।उनको यहीं फॉर्म भर कर आच्छादित कराए जाने की योजना है और विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी इस के माध्यम से हम दे रहे हैं। ये मोदी सरकार की गारंटी वैन है।श्री पाठक ने कहा कि इस अभियान के जरिए केंद्र सरकार का प्रयास आम लोगों को स्वच्छता सुविधा, वित्तीय सेवा, बिजली कनेक्शन, आवास से लेकर दूसरी जरूरी सेवाएं प्रदान कराना है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य समाज में हाशिये पर रहे लोगों तक खाद्य, सुरक्षा, पोषण, स्वास्थ्य देखभाल, स्वच्छ पेयजल पहुंचाने और क्वालिटी एजूकेशन को लेकर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज के अंतिम छोर पर बसे लोगों तक सुविधाएं विकसित करना है।
उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में दुनिया में भारत की तस्वीर बदली है। देश का विदेशों में सम्मान बढ़ा है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों का जीवन स्तर बदला है। इस अवसर लाभार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किया गया, वहीं लोगों ने विकसित भारत का संकल्प लिया। इस मौके पर उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में बारावफात जलसे से पहले एक्शन में नगर पालिका: ‘सीमा विवाद’ को दरकिनार कर सीवर सक्शन मशीन से खींचा जलभराव का पानी

KAIMGANJ NEWS PWD, प्रधानी और पालिका के त्रिकोण में फंसा गढ़ी इज्जत खां मार्ग; त्योहार[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रक्षाबंधन पर मातृ शक्ति ने पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं को बांधी राखी, लिया सेवा और सुरक्षा का संकल्प

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। रक्षाबंधन पर्व पर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को सामाजिक सरोकार और[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कंपिल में नगर पंचायत के कूड़ा ट्रैक्टर का खूनी खेल: 8 साल की मासूम को बेरहमी से रौंदा, हालत नाजुक, लोहिया रेफर

KAIMGANJ NEWS –सब्जी लेने निकली थी नन्हीं सिमरन, घर की चौखट लांघते ही चढ़ गया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी आश्रम में गूंजा नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का शंखनाद: 10 करोड़ लोगों को व्यसन मुक्त बनाने का महासंकल्प

KAIMGANJ NEWS –प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने बांधा सुरक्षा का सूत्र, लिया समाज सुधार का[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज की सड़कों पर उतरा भारी पुलिस बल: रक्षाबंधन और बारावफात को लेकर प्रशासन सख्त, उपद्रवियों को सीधी चेतावनी

KAIMGANJ NEWS –सड़कों पर गूंजे बूटों के निशान, सीओ के नेतृत्व में पुलिस ने नापे[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS दुकान में बिजली का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

KAIMGANJ NEWS कायमगंज, फर्रुखाबाद। घर में बनी दुकान पर बिजली का काम करना एक बिजली[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आधी रात को ‘आग का तांडव’: चूल्हे की चिंगारी से दहका घर, गृहस्थी जलकर खाक, चीख-पुकार के बीच बचीं जानें

KAIMGANJ NEWS कंपिल के शाहपुर गंगापुर में देर रात बड़ा हादसा, नकदी समेत लाखों का[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes