वाराणसी ( द एंड टाइम्स न्यूज़)
Varanasi: आज सूर्य उदय की मान्यता अनुसार रविवार को मकर संक्रांति पर्व शुभ अवसर पर मनाया गया। इस अवसर पर देश की धार्मिक तथा आध्यात्मिक काशी नगरी में गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। राजघाट से लेकर अन्य घाटों तक श्रद्धालु गंगा की अविरल धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। दशाश्वमेध, पंचगंगा और अस्सी घाट पर श्रद्धालुओं की अपेक्षाकृत कुछ ज्यादा भीड़ दिखाई दे रही थी ।

इस पावन अवसर पर गंगा स्नान करने वालों की प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में 4:00 बजे से ही अपार भीड़ घाटों पर पहुंचने लगी और सभी हर- हर गंगे के उद्घोष के साथ गंगा की पावन धारा में आस्था की डुबकी लगा रहे थे ।गंगा स्नान का 4:00 से शुरू हुआ क्रम दोपहर तक निरंतर जारी रहा और इसके बाद भी लोग जो देर से पहुंच सके बे भी गंगा स्नान कर रहे थे। आज पूरे दिन चले स्नान का क्रम सूर्यास्त तक जारी रहा । गंगा स्नान करने के उपरांत श्रद्धालु भक्तजन यहां के घाटों पर पुरोहितों, पंडों तथा जरूरतमंदों एवं गरीबों को दान करके पुण्य लाभ के साथ लोक कल्याण की ईश्वर से प्रार्थना कर रहे थे। आज के इस पर्व के साथ ही भीषण सर्दी का प्रकोप खरमास समाप्त होने से कम हो जाता है। माना जाता है कि ऐसे में इसी दिन से शुभ कार्य करने भी शुरू कर दिए जाते हैं। इस पावन पर्व पर उड़द की दाल खिचड़ी सहित कुछ अन्य वस्तुओं का दान करने की परंपरा का महत्व पहले से ही चला रहा है ।आज भी लोगों ने इन्हीं मान्य वस्तुओं का दान किया।
श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या उमड़े जनसैलाब का पूर्वानुमान होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस द्वारा सभी घाटों पर सुरक्षा का काफी पुख्ता इंतजाम किया गया है। वही व्यवस्था के रूप में घाटों की सीढ़ियों पर वेरीकेटिंग भी की गई है। स्नान करने वालों को लाउडस्पीकर के द्वारा गहरे पानी में न जाने की चेतावनी देते हुए लगातार सचेत किया जा रहा है। इसी के साथ किसी भी अनहोनी घटना से तत्काल निपटने के लिए गंगा तट पर हर घाट के पास जल पुलिस एवं एनडीआरएफ पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। जगह जगह बड़े-बड़े बोर्ड लगाकर गंगा स्नान करने वालों को सचेत करते हुए सूचित किया जा रहा है। इस अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को नियंत्रित करने तथा आवागमन को सुगम बनाने के लिए गोदौलिया से लेकर मंदाकिनी व अन्य स्थानों की ओर जाने वाले वाहनों के आने जाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है । जिससे कि मार्ग दुर्घटना ना हो सके। इस तरह पूरी व्यवस्था, सुरक्षा तथा अन्य जरूरी इंतजामों के साथ मकर संक्रांति पर्व पर प्रशासन चाक-चौबंद दिखाई दे रहा है।
ब्यूरो रिपोर्ट = जयपाल सिंह यादव , दानिश खान
ये भी पढ़ें:-
-
Deoria: जिला देवरिया में बीमार हालत में दुर्लभ हिमालयन प्रजाति का गिद्ध तालाब के किनारे पड़ा मिला
-
Accident: शराबी बाइक चालक ने टक्कर मार किया वृद्ध घायल
-
Rewarded Arrested: दस हजार का इनाम घोषित अभियुक्त किया पुलिस ने गिरफ्तार
-
Husband Wife Sucide: एक ही कमरे में पति तथा पत्नी के मिले शव, आत्म हत्या की आशंका
-
Thiefs Arrested: चोरी तथा लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले पेशेवर अंतर्जनपदीय चार वांछित अभियुक्त किए पुलिस ने गिरफ्तार
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS नन्हे हाथों में गुलाल, चेहरों पर मुस्कान; मदारपुर के पाठशाला में ‘रंगोत्सव’ की धूम!
KAIMGANJ NEWS कायमगंज: फर्रुखाबाद । होली का असली आनंद अपनों के साथ खुशियां बांटने में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
Farrukhabad news सरसों के खेत में मिली लावारिश ‘नन्हीं परी’, पुलिस बनी देवदूत – पहुंचाया अस्पताल
Farrukhabad news फर्रुखाबाद /राजेपुर जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से मानवता को सुकून देने वाली[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!
KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज
KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]
Feb
World News DELHI NEWS
Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप
Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष
KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS
KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा
KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]
Feb
FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH
FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा
FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]
Feb