Farrukhabad news संभावित सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए , ब्लैक स्पॉट्स का किया डीएम एसपी ने स्थलीय निरीक्षण

IMG 20260214 WA0351

Farrukhabad news – सुरक्षा के लिए मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइट लगाने एवं किनारे खडीं झाडियों को काटकर साफ करने का दिया निर्देश
​राजेपुर / फर्रुखाबाद
बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर कारगर ढंग से नियंत्रण पाने के लिए प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। आज शनिवार को जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने राजेपुर क्षेत्र में अलग – अलग स्थानों पर अपेक्षाकृत कुछ अधिक संभावित दुर्घटना क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।
*प्रशासन द्वारा निरीक्षण किए गए स्थल*
​ सघन निरीक्षण हेतु ​प्रशासनिक अधिकारियों का अमला पहले शेराखार पहुंचा, जिसके बाद डबरी, मेहमदपुर गढ़िया, गांधी मोड़, निबिया चौराहा व जमापुर चौराहा का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण वाले क्षेत्रीय स्थानों को अब से पहले हो चुकी दुर्घटनाओं के उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर ‘डेंजर ज़ोन’ चिह्नित किया गया था।
= व्यवस्थित रूप से व्यवस्था हेतु दिए गए निर्देश =
​ – तीव्र मोडों पर मानक के सापेक्ष स्पीड ब्रेकर बनाने
– ​दृश्यता में सुधार: सड़क के किनारों पर उगी झाड़ियों की साफ-सफाई कराने को कहा गया ताकि मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन स्पष्ट दिख सकें।
​संकेतक और प्रकाश – सभी ब्लैक स्पॉट्स पर चेतावनी बोर्ड लगाने और रात्रि सुरक्षा हेतु स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया ।
-​अतिक्रमण पर नियंत्रण हेतु सभी चौराहों पर अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए, ताकि यातायात संचालन सुचारू ढंग से हो ।
=डीएम ने क्या कहा =
​डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कहा कि जनता की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क इंजीनियरिंग में सुधार और अतिक्रमण हटाकर हम दुर्घटनाओं की दर को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
= एसपी ने दिए अधिनस्थों को निर्देश =
​​पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को इन सभी चौराहों व अन्य स्थलों पर गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल विभाग की ही नहीं, बल्कि इसके लिए जन-भागीदारी की भी आवश्यकता है ।
– फर्रुखाबाद से दीपक कुमार यादव की रिपोर्ट –

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news बेटियों की सुरक्षा पर सवाल: छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज होते ही पीड़िता दवंगों की दवंगई से हुई हलकान , गांव में दहशत

Farrukhabad news अमृतपुर/फर्रुखाबाद जनपद के राजेपुर थाना क्षेत्र से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

KAIMGANJ NEWS कायमगंज /फर्रुखाबाद कायमगंज क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS बंदरों के आतंक ने ली दो जिंदगियां: सात माह की गर्भवती महिला छत से गिरी, दर्दनाक मौत

KAIMGANJ NEWS कायमगंज (फर्रुखाबाद)। क्षेत्र में बंदरों का बढ़ता आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

Farrukhabad news महाभारत सर्किट में चमकेगा काम्पिल्य (कम्पिल): 4.70 करोड़ की योजना से बनेगा वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट हब

Farrukhabad news फर्रुखाबाद / उत्तर प्रदेश :- 30 मार्च 2026 फर्रुखाबाद जिले का ऐतिहासिक स्थल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS कायमगंज में दावत वलीमा से लौट रहे युवकों का हंगामा, पुलिस टीम पर हमला—दो सिपाही घायल, एक हिरासत में

KAIMGANJ NEWS कायमगंज/फर्रुखाबाद, 30 मार्च 2026। नगर के मोहल्ला छपट्टी निवासी अरशान पुत्र इरफान के[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पहले रोशनी, फिर चोरी!”—शातिर चोरों का नया अंदाज़, कायमगंज में कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

KAIMGANJ NEWS कायमगंज / फर्रुखाबाद। नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा में बीती रात एक ऐसी[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes