FARRUKHABAD NEWS –जिलाधिकारी द्वारा सामान्य निर्वाचन के लिए मतगणना स्थल ,पोलिंग पार्टी रवाना स्थल आदि का निरीक्षण कर दिए व्यवस्था सही करने के निर्देश

Picsart 24 03 23 18 02 02 720

FARRUKHABAD NEWS –फर्रूखाबाद, 23 मार्च 2024 ,
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ0 वी0के0 सिंह द्वारा पोलिंग पार्टी रवाना स्थल/मतगणना स्थल नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति सातनपुर का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि सेंट्रल जेल चौराहे से मंडी जाने बाली सड़क का फुटपाथ तत्काल ठीक कराया जाए ।,उपनिदेशक निर्माण मंडी समिति को निर्देश दिए कि सभी टिनशैड की मरम्मत करा ली जाये । इन सभी शैडो के फर्श की रिपेरिंग करा ली जाये जिससे पानी न टपके ,ई वी एम रखने के लिए अधिग्रहित सभी दुकानों की मरम्मत/रंगाई पुताई करा ली जाये ।किसी भी दुकान में कोई रोशनदान न हो । यदि रोशनदान है तो सभी को बंद करा दिया जाये । किसी भी दुकान में विजली का कनेक्शन न हो, चारो विधानसभा के स्ट्रांगरूम परविधानसभावार ,विधानसभा का नाम,अंकित करा लिया जाये । जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पोलिंग पार्टी रवानगी के दिन मंडी समिति के अंदर फूड जोन, ड्रिंकिंग वाटर जोन व मेडिकल कैम्प बनाए जाये,मंडी सचिव को निर्देशित किया कि मंडी के अंदर की रोड व स्ट्रीट लाइट सही करा ली जाये । उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह सभी व्यवस्थाएं 31 मार्च तक पूर्ण कर ली जाए। उपनिदेशक निर्माण का ऑफिस रहे भवन के परिसर की रंगाई पुताई,साफ सफाई,बाथरुम सही कराने, लाइट की नई फिटिंग व गेट सही कराने के निर्देश मंडी सचिव को दिए गए ।, मंडी समिति में केवल उन्हीं फूड वेंडरों को प्रवेश दिया जाये जिन्हें अधिकृत किया गया हो सभी फ़ूड वेंडर अपनी कार्ट पर रैट सूची चस्पा करें । किसी भी उत्पाद की कीमत बाजार से अधिक न हो व क्वालिटी अच्छी हो ये सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा विभाग की होगी ।,उप संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि पोलिंग पार्टी की रवानगी के लिए वाहनों को खड़े करने का लेआउट प्लान बना लिया जाये ।, इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व,अपर जिलाधिकारी न्यायिक व संवन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्टर–दीपक सिंह यादव फर्रुखाबाद

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS सीएचसी कायमगंज में फूटा आशाओं का गुस्सा: कोल्ड चेन पर जड़ा ताला, बच्चों के टीकाकरण पर ब्रेक!

KAIMGANJ NEWS–मानदेय बढ़ाने की मांग पर अड़ीं आशा कार्यकर्ता, सुबह पांच बजे से घेराबंदी कर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS पेट्रोल पंप के पास मौत की रफ्तार से टकराईं दो बाइकें, डायल 112 का सिपाही समेत दो गंभीर

KAIMGANJ NEWS–जोरदार भिड़ंत के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, घायलों को सीएचसी से लोहिया अस्पताल[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS नन्हे सितारों ने मंच पर मचाया धमाल, ‘उत्कर्ष’ में दिखा बच्चों का गजब का जलवा!

KAIMGANJ NEWS  सी. पी. विद्या निकेतन में सजी सुर, ताल और अभिनय की महफिल; प्ले[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS भूत-पिशाच नाचे, अखाड़े में खनकी तलवारें: कायमगंज में 264 बरस पुरानी शिव बारात का ऐतिहासिक जलवा

KAIMGANJ NEWS लव-जिहाद’ पर निकली विवादित झांकी बनी टॉक ऑफ द टाउन; पुष्पवर्षा से महकीं[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जब नारायण को भी झुकना पड़ा: राजा मनु की कठिन तपस्या ने हिलाया बैकुंठ, सीपी ग्राउंड में गूंजा ‘तथास्तु’

KAIMGANJ NEWS –कायमगंज में वृंदावन के कलाकारों ने बांधा समां, ‘मनु-सतरूपा’ प्रसंग देख भावविभोर हुए[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS धमाके के साथ भड़की लपटें: दूध गर्म करने गए ग्रामीण को आग ने घेरा, जिंदा जलने से बाल-बाल बचे रामलड़ैते!

KAIMGANJ NEWS –सिलेंडर से गैस रिसाव बना काल, माचिस जलाते ही आग का गोला बना[...]

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes