चोरों का आतंक= फिर दो घरों को निशाना बना, हजारों की नकदी तथा बर्तन आदि सामान किया पार

Picsart 22 03 16 10 55 32 224

 

– एक के बाद एक चोरी की घटना को शातिर चोर देते जा रहे हैं अंजाम लेकिन थाना पुलिस अब तक नहीं कर सकी किसी भी चोरी की घटना का खुलासा
शमशाबाद- फर्रुखाबाद 16 मार्च 2022
थाना क्षेत्र शमशाबाद में शातिर चोरों का आतंक जारी है ।विश्वसनीय तथा सटीक सूत्रों की कमी, या यूं कहें कि आम जनमानस में पुलिस के व्यवहारिक रवैया का सही न होना ही शायद चोरी की किसी भी घटना का खुलासा होने में बाधा साबित हो रहा है। गत रात शातिर चोरों ने कस्बा शमशाबाद के मोहल्ला सैदबाड़ा निवासी इमरान माजिद पुत्रगण इबरार के कमरे का ताला तोड़कर कमरे में रखी हजारों रुपए की नकदी तथा कीमती पीतल के बर्तन चुरा लिए। यहां से चोरों ने फिर रात के लगभग 9:00 बजे से कुछ पहले इन्हीं दोनों भाइयों के मोहल्ला बाजार मंडी स्थित मकान को निशाना बनाया। यहां भी चोरों ने उसी तरह कमरे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश करके कमरे में रखे 15हजार रुपया नकद तथा पीतल आदि के बर्तन पार कर दिए। पीड़ित ने चोरी की दोनों घटनाओं की शिकायत थाना पुलिस से की, शिकायत मिलने पर थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले को समझने के लिए लोगों से बातचीत करते हुए जांच करने का प्रयास किया। और इतनी औपचारिकता का निर्वाह कर पुलिस बल वापस लौट गया। Picsart 22 03 11 20 41 39 043

शमशाबाद क्षेत्र में अभी हाल ही में चोरों ने यही की निवासी महिला कंचन के लाखों रुपए के जेवरात पार कर दिए थे। इसके बाद फिर शातिर चोरों ने ज्वेलर्स राजेंद्र प्रसाद रस्तोगी से घर जाते समय नगदी तथा जेवरात से भरा थैला छीन लिया था। इस घटना के 2- 4 दिन बाद ही चोर ने रोशनाबाद स्थित ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर यहां से भी नकदी तथा जेबरात की चोरी कर ली थी। इस तरह शातिर चोर पूरे क्षेत्र में अपनी करतूतों को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती पेश करते चले जा रहे हैं ।लेकिन आज तक पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। जिससे पूरे क्षेत्र में भय युक्त दहशत का महौल बनता जा रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS विकास के तमाम दावों के बीच गांव अताईपुर बना ‘नरक-निवास’!

KAIMGANJ NEWS -नालियां पटी पड़ी, गली डूबी, बीमारियां दे रहीं दस्तक — तीन महीने से[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS ब्रज सा नजारा: फूलों की बारिश और गुलाल की आंधी, बांके बिहारी संग होली के रंग में रंगा कायमगंज

KAIMGANJ NEWS –जयकारों से गूंज उठा मंदिर, फाग उत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब—भक्ति के[...]

World News DELHI NEWS

Delhi news मध्य पूर्व युद्ध के मुहाने पर! ईरान का अमेरिका पर सीधा हमला, 7 सैन्य अड्डे निशाने पर — खाड़ी देशों में धमाकों से हड़कंप

Delhi news – खाडी में एक चिंनगारी दुनिया के अधिकांश देशों की आर्थिक स्थिति पर[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS आजाद थे, आजाद हैं और आजाद रहेंगे”: कायमगंज में गूंजा शहीद चंद्रशेखर आजाद का जयघोष

KAIMGANJ NEWS –क्रांतिकारियों के बलिदान से मिली आजादी, किताबों में नहीं राष्ट्रप्रेमियों के दिलों में[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS खूनी वारदात क्या, ‘अपनों’ का साया! कायमगंज डबल मर्डर से थर्राया कानपुर परिक्षेत्र, DIG ने संभाला मोर्चा

KAIMGANJ NEWS –बिना संघर्ष खुला दरवाज़ा, ‘घर के भेदी’ पर गहराया शक— गठित की पांच[...]

FARRUKHABAD NEWS UTTAR PRADESH

FARRUKHABAD NEWS महिला की मौत के लिए अस्पताल की लचर व्यवस्था पर आक्रोश जता परिजनों ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS – मौके पर पहुंचे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी अस्पताल सीज करने की[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS रेलवे स्टेशन के पास आम के बाग में मिला अज्ञात महिला का शव

KAIMGANJ NEWS – गले पर पड़े निशान गला घोंटकर हत्या करने का दे रहे संकेत,[...]

FARRUKHABAD NEWS KAIMGANJ NEWS

KAIMGANJ NEWS जुबैर गैंग की जड़ों पर करारा प्रहार: गुर्गे सुखबीर यादव की 1.75 करोड़ की संपत्ति कुर्क

KAIMGANJ NEWS –ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी, मकान सील, कृषि भूमि पर निषेध बोर्ड, 8 वाहन[...]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page

ताजा खबर के लिए सब्सक्राइब करें No Yes